KRK ने कहा मेरा हाल भी Sushant Singh Rajput और Priyanka Chopra जैसा ही होगा

फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने प्रियंका चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत का उदाहरण देते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर एक बयान दिया है

KRK Sushant Singh Rajput Priyanka Chopra: फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान जोकि अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों बने रहते हैं। इस बार उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुंशात सिंह राजपूत और प्रियंका चोपड़ा का उदाहरण लेकर अपनी सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

कमाल आर खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा, ‘’अगर बॉलिवुड वालों ने प्रियंका चोपड़ा को मुंबई में रहने नहीं दिया। अगर बॉलीवुड के लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत को मुंबई में चैन से नहीं रहने दिया। फिर मैं कौन हूँ? निश्चित रूप से वे मुझे भी मुंबई में रहने की अनुमति नहीं देंगे। वे मुझे मार डालेंगे या मुझे जेल में डाल देंगे।’’

बता दें कि, यहां पर कमाल हाल में प्रियंका चोपड़ा द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर यह बात कह रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बयान देते हुए कहा था कि, उन्हें बॉलीवुड में उनके अनुसार काम नहीं मिल रहा था। बॉलीवुड में कुछ ऐसे बड़े लोग थे जो उन्हें इस फिल्म इंडस्ट्री बाहर निकालना चाहते थे। बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स के कारण प्रियंका ने इस फिल्म को छोड़ने का मन बना लिया था। इसी के चलते प्रियंका ने हॉलीवुड की ओर रूख किया था। उन्होंने बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड में सैटल होने का फैसला लिया था।

कमाल प्रियंका के इस बयान से कहना चाह रहे हैं कि बॉलीवुड के कुछ बड़े लोग उनका हाल प्रियंका चोपड़ा और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तरह करना चाहते हैं। कमाल को डर है कि कहीं बॉलीवुड वाले उन्हें जेल में ना डाल दे या फिर उनकी हत्या न करवा दें।

बहरहाल कमाल द्वारा किए गए इस ट्विट पर यूजर्स उनकी टांग खीचाईं कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मियां, कहां उनके जीवन से बराबरी कर रहे हो! सारा बालीवुड जानता है, तुम्हें बदतमीजी के अलावा कुछ आता नहीं है!’’ इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’वो तो सही कहा आपने…बिल्कुल सही।’’

ये भी पढ़ें: Raghav Chadha के सवाल पर Parineeti Chopra की मुस्कुराहट ने सब कुछ कहा दिया

ताज़ा ख़बरें