‘रोबोट के रोल से घुटन हुई, शाहिद के साथ भी..’ अपने किरदार पर पहली बार बोली Kriti Sanon

फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। दर्शकों को इसकी कहानी खूब पसंद आई। फैंस इस फिल्म की रिलीज के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म ‘हीरोपंती’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कृति अब तक बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। अब इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। इसी बीच कृति ने अपने किरदार के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने शाहिद कपूर के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी साझा किया। तो चलिए जानते हैं आखिर कृति ने अपने किरदार के बारे में क्या कहा और शाहिद कपूर के साथ काम करने की उनकी यात्रा कैसी रही?

ट्रेलर देखने के बाद रिलीज को तरसे फैंस
सबसे पहले हम आपको बता दें कि, फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया तो दर्शकों को इसकी कहानी खूब पसंद आई। इतना ही नहीं बल्कि फैंस इस फिल्म की रिलीज के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। ऐसे में फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड है। कृति फिल्म में रोबोट की भूमिका निभा रही है। ऐसे में पहली बार कृति ने अपने किरदार पर बात की।

एक्ट्रेस ने साझा किया एक्सपीरियंस
कृति ने कहा कि, “हम तकनीक में आगे बढ़ रहे हैं और अब हमारे पास रोबोट हैं। तकनीक के मामले में हम कितना आगे जाएंगे अभी यह स्पष्ट नहीं है। मैं एक कलाकार के रूप में अन्य कलाकारों से प्रेरणा लेती हूं। हालांकि, रोबोट के रूप में भूमिका की अपनी सीमाएं हैं। मेरा किरदार पूरी तरह से इंसान होने का भ्रम देता है, फिर भी वह ऐसा नहीं है। उस महीन रेखा पर चलना मेरे लिए रोमांचक था। शूटिंग के दौरान मैं सवाल पूछती रहती थी, ‘ज्यादा रोबोटिक तो नहीं हो रहा है? या ज्यादा ह्यूमन तो नहीं हो रहा’?

आगे बात करते हुए कृति ने बताया कि, “शुरुआत में थोड़ा घुटन महसूस हुई, क्योंकि मुझे लगा कि मेरे हाथ बंधे हुए हैं। हालांकि, वक्त के साथ सब बेहतर होता गया। सब कुछ तभी होता है जब उसे होना चाहिए।”

शाहिद के साथ नर्वस हुई कृति
वहीं शाहिद के साथ काम करने पर एक्ट्रेस ने कहा कि, “अब बतौर कलाकार मैं ज्यादा कॉन्फिडेंट हूं। पहले उनके साथ स्क्रीन साझा करते हुए काफी नर्वस महसूस कर रही थी। लेकिन अब काफी आत्मविश्वास आ गया है।” बता दें, कृति सेनन और शाहिद कपूर की यह फिल्म 9 फरवरी 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना शाह ने मिलकर किया है। देखना दिलचस्प होगा कि, आखिर शाहिद और कृति की ये फिल्म कितना कमाल कर पाती है?

ये भी पढ़ें: ‘चॉकलेट बॉय’ का टैग बहुत बुरा लगता था, मुझे बहुत मुश्किलें हुई.. Shahid Kapoor का छलका दर्द

ताज़ा ख़बरें