15 अगस्त को 1947 को रिलीज हुई थी फिल्म Shehnai, जानिए आजाद भारत में और कौन सी फिल्म इस साल हुई थी रिलीज

एक तरफ आजादी मिलने का सेलीब्रेशन था। तो दूसरी तरफ सिनेमाघरों में शहनाई के लिए लोग आजादी का जश्न मना रहे थे। शहनाई 15 अगस्त 1945 को रिलीज हुई थी

Shehnai Movie Was Released On 15 August 1947: इस साल हम देश की आजादी का 77 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आज से 77 साल पहले देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस आजादी के लिए हमें कई कुर्बानियां भी देनी पड़ी थी। देश की आजादी को लेकर हमारे हिंदी सिनेमा में यूं तो कई फिल्में आजादी के पहले और आजादी के बाद भी बनी हैं और करीब करीब सभी फिल्मों को दर्शकों ने प्यार दिया है। बात अगर आजादी के दिन 15 अगस्त 1947 की करें, तो इस दिन शुक्रवार था और आजाद भारत की पहली रिलीज फिल्म का गौरव किशोर कुमार की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म शहनाई ने हासिल किया था।

एक तरफ आजादी मिलने का सेलीब्रेशन था। तो दूसरी तरफ सिनेमाघरों में शहनाई के लिए लोग आजादी का जश्न मना रहे थे। शहनाई 15 अगस्त 1947 को रिलीज हुई थी। जिसमें किशोर कुमार,रेहाना,दिलीप कुमार के भाई नासिर खान,लीला मिश्रा और कुम कुम ने लीड रोल निभाया था। संगीत सी रामचंद्र और गीत खुद इस फिल्म के निर्देशक पीएल संतोषी ने लिखा था। ये फिल्म उस वक्त सुपरहिट साबित हुई थी। इसी दिन एक और फिल्म मेरा गीत रिलीज हुई थी। जिसमें सुशील कुमार और नसीम जुनियर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन शहनाई उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी।

1947 में ही अशोक कुमार और रेहाना की लीड भूमिका से सजी फिल्म साजन भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म को किशोर साहू ने लिखा और निर्देशित किया था। शहनाई की तरह ही इस फिल्म को फिल्मीस्तान ने निर्मित किया और सी रामचंद्र ने संगीत से संवारा था। इसके अलावा सुरैया की पहली बड़ी हिट फिल्म दर्द भी 1947 में रिलीज हुई थी। जिसमें निर्देशक एआर कारदार के भाई नुसरत कारदार हीरो थे और सुरैया के अलावा मुनव्वर राणा और टुनटुन भी लीड में थी। दर्द के गानों को लिखा शकील बंदायुनी और संगीत से नौशाद ने सजाया। इस फिल्म के सारे गाने बड़े हिट साबित हुए थे।

केएल सहगल,केएन सिंह और सुरैया की लीड भूमिका से सजी फिल्म परवाना भी 1947 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी हिट फिल्म साबित हुई थी। जेके नंदा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संगीत खुर्शीद अनवर ने दिया था। गाने डीएन मधोक और नकसाब ने लिखे थे। 1947 में ही महबूब खान द्वारा निर्देशित फिल्म ऐलान भी रिलीज हुई थी। नौशाद के संगीत से सजी इस फिल्म में सुरेंद्र और मुनव्वर सुल्ताना ने लीड किया था।

ये भी पढ़े: Neetu Kapoor बारिश में ठीक से छाता न पकड़ पाने के लिए हुई ट्रोल, यूजर्स बोले इनको हर चीज़ में नौकर चाहिए

ताज़ा ख़बरें