Kartik Aaryan ने KWK में उनकी पास्ट रिलेशनशिप पर बात किए जाने पर जताई नाराजगी, बोले दूसरे इंसान को ऐसी बाते नहीं करनी चाहिए और एक रिलेशनशिप में सम्मान होना चाहिए

बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने कहा है कि उन्हें अपने रिलेशनशिप पर बातचीत किया जाना पसंद नहीं है।

Kartik Aaryan Expressed His Displeasure Over Talking About His Past Relationship In KWK: हाल ही में कॉफी विद करण 8 में अनन्या पांडे और सारा अली खान नजर आईं थी। इस शो में अनन्या और सारा दोनों ने कार्तिक आर्यन के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर बातचीत की थी। इसी बीच अब कार्तिक आर्यन ने इस शो में उनकी पास्ट रिलेशनशिप पर बात किए जाने पर नाराजगी जताई है। कार्तिक आर्यन का मानना है कि इस तरह से बार-बार पास्ट रिलेशनशिप को लेकर बातचीत नहीं की जानी चाहिए। 

कार्तिक ने हाल ही में फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में इसपर विचार रखते हुए कहा कि,   ‘’एक चीज मुझे लगती है कि  अगर रिलेशनशिप दो लोगों की है तो दूसरे इंसान को भी वो बातें नहीं करनी चाहिए। हम सबको अपने रिश्ते का सम्मान करना चाहिए। मैं अपने  पार्टनर से भी यही उम्मीद करता हूं। किसी के लिए रिलेशनशिप के बारे में बोलना अच्छा नहीं है।’’

आगे इसी पर विचार रखते हुए कार्तिक ने कहा कि, ‘’अगर चीजें काम नहीं करतीं है, तो  जब आप साथ होते हैं तो आप ऐसा होने की कल्पना नहीं करते। आप उस वक्त नहीं सोचते हैं कि यह रिलेशनशिप खत्म हो जायेगी। आपको उस समय, उस पल का सम्मान करना चाहिए। आपको अपना भी सम्मान करना चाहिए। आप जब वो बात करते हो तो ऐसा नहीं है कि सामने वाला एक ही इंसान के बारे में वो सोच रहा होता है, वो दोनों के बारे में वो सोच रहा होता है।’’ 

इसके अलावा कार्तिक ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बातें करना अच्छा नहीं लगता है। कार्तिक ने कहा कि उन्हें अपने काम के बारे में बातें करना पसंद है नाकि पर्सनल लाइफ के बारे में। कार्तिक ने कहा कि मीडिया भी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर ही खबरें लिखती रहती हैं, नाकि उनके काम को लेकर। कार्तिक ने यह भी कहा कि इस वक्त वे सिर्फ अपने आप से आशिकी कर रहे हैं और अपने काम के प्रति समर्पित है। 

ये भी पढ़ें: यूपी के इस एक्टर ने Nana Patekar समेत अन्य एक्टर्स को दी चेतावनी, बोले यूपी में तमीज से पेश आना होगा वरना उत्तम पिटाई हो जायेगी, बोले थप्पड़ मारना सही नहीं

ताज़ा ख़बरें