होटल में काम किया, घर-घर पानी बेचा, अब साउथ का Superstar है ये बच्चा, KGF के यश से ज्यादा है फैन फॉलोइंग!

ऋषभ शेट्टी जब 6 साल के थे तभी वह कर्नाटक की नृत्य शैली यक्षगान को पसंद करते थे। इसके लिए उन्होंने स्पेशल ट्रेनिंग भी ली है।

सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों की तस्वीरें का जमावड़ा लगा रहता है। कभी यह सितारे अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें साझा करते हैं तो कभी बचपन की तस्वीर शेयर कर फैंस से पहेलियां बुझाते रहते हैं। अब इसी बीच साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता के बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है लेकिन इस तस्वीर में उन्हें पहचान पहचान पाना बहुत ही मुश्किल है। यूं तो यह बच्चा इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सुपरस्टार है और अपने निर्देशन के लिए भी जाना जाता है। लेकिन कई लोग इस तस्वीर में नजर आ रहे बच्चे को नहीं पहचान पा रहे हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर वायरल तस्वीर में नजर आ रहा है यह बच्चा कौन है?

कौन है ये बच्चा?
सबसे पहले आप इस वायरल तस्वीर को देखिए जिसमें बच्चा नजर आ रहा है। यह बच्चा साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है जो मशहूर डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक्टर और लेखक भी है। दरअसल, बच्चा कोई और नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता ऋषभ शेट्टी है। जी हां.. वही ऋषभ शेट्टी जिन्होंने ‘कांतारा’ जैसी फिल्मों से फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।

अब इन दिनों फिल्म का सीक्वल भी तैयार हो रहा है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 7 जुलाई 1986 को कर्नाटक में जन्मे ऋषभ शेट्टीने बहुत संघर्ष के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया। बता दे ऋषभ शेट्टी जब 6 साल के थे तभी वह कर्नाटक की नृत्य शैली यक्षगान को पसंद करते थे। इसके लिए उन्होंने स्पेशल ट्रेनिंग भी ली है।

जीवन में किया खूब संघर्ष
उन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की। पढ़ाई के साथ-साथ वह नाटकों में भी हिस्सा लिया करते थे। इस दौरान ऋषभ ने पानी के डिब्बे बेचे, होटल में काम किया। इसके अलावा पैसों के लिए रियल स्टेट जैसे जगह पर काम किया। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में फिल्म निर्देशन में डिप्लोमा किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। वहीं फिल्म कांतारा’ में उन्होंने अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया था। अब वह इन दिनों इसके सीक्वल को लेकर व्यस्त है।

ये भी पढ़ें: South की ‘दीपिका’ है ये एक्ट्रेस, 12 साल बड़े डायरेक्टर से की शादी, फिर चंद दिनों में तलाक, अब देगी बच्चे को जन्म!

ताज़ा ख़बरें