Kangana Ranaut ने Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani को बताया सांस-बहू का नाटक, Ranveer Singh को बोला कार्टून

कंगना रनौत ने हाल ही में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को बेकार फिल्म बता दिया है।

Kangana Ranaut takes dig at  Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को कई लोग पसंद कर रहे हैं। हालांकि, यह फिल्म बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को पसंद नहीं आई हैं। कंगना का मानना है कि करण जौहर ने यह फिल्म बनाकर अपने पैसो का नुकसान किया है। 

कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पर स्टोरी साझा की। कंगना ने इस स्टोरी में लिखा कि,  ‘’भारतीय दर्शक परमाणु हथियार की उत्पत्ति और परमाणु विज्ञान की जटिलताओं पर 3 घंटे लंबी फिल्म देख रहे हैं, हमारे यहां नेपो गैंग का वही सास बहू का रोना, लेकिन उन्हें एक डेली सोप बनाने के लिए 250 करोड़ की जरूरत क्यों है…??? दूसरी बार एक ही फिल्म बनाने के लिए करण जौहर को शर्म आनी चाहिए…खुद को भारतीय सिनेमा का ध्वजवाहक कहना और इसे लगातार पीछे ले जाना..। धन बर्बाद न करें, यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए आसान समय नहीं है, अभी रिटायर हो जाएं और युवा फिल्म निर्माताओं को नई फिल्में बनाने दें।’’

इसके अलावा कंगना रणवीर सिंह को इनडायरेक्टली कार्टून बोलते हुए आगे लिखा कि, ‘’मेरी  रणवीर सिंह को सलाह है कि उन्हें करण जौहर और उनके ड्रेसिंग सेंस से प्रभावित होना बंद कर देना चाहिए… उन्हें एक सामान्य इंसान की तरह कपड़े पहनने चाहिए, जैसे धर्म जी या विनोद खन्ना जी अपने जमाने के कपड़े पहनते थे, भारतीय लोग कार्टून से अपनी पहचान नहीं बना सकते दिखने वाला व्यक्ति खुद को हीरो कह रहा है, कृपया सभी साउथ हीरोज़ को देखें कि वे कैसे कपड़े पहनते हैं और खुद को बड़ी गरिमा और निष्ठा के साथ रखते हैं…। वे मर्दाना और प्रतिष्ठित दिखते हैं…वे हमारे देश की संस्कृति को बर्बाद नहीं करते हैं।’’

हालांकि, कंगना की इस पोस्ट पर अपनी तक करण जौहर और न ही रणवीर सिंह ने किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया दी हैं। 

ये भी पढ़ें: Mrunal Thakur ने Dulquer Salmaan को बताया अपना प्रेरणास्त्रोत, दुलकर बोले तुम हमेशा सीता जी रहोगी

ताज़ा ख़बरें