तैयार हो जाइए देव की कहानी को जानने के लिए Rishab Shetty लेकर आ रहे हैं Kantara 2

सुपरहिट फिल्म साबित होने वाली कांतारा 2 मूल फिल्म का सीक्वल न होकर एक प्रीक्वल है, प्रीक्वल की स्क्रिप्ट रिषभ शेट्टी द्वार लिखी जा रही है

Kantara 2 Rishab Shetty: साल 2022 में आई सुपरहिट कन्नड़ फिल्म कांतारा का अब दूसरा पार्ट बनने वाला है।यह फिल्म पैन इंडिया बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी हिट रही थी।यह फिल्म कन्नड़, तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज की गई थी। कांतारा को फिल्म के हीरो रिषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को प्रोड्यूस होमेबल फिल्म्स के बैनर के तले किया गया था। अब सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट कांतारा 2 बनने जा रहा है।

इस फिल्म के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ने कहा है कि कांतारा 2 मूल फिल्म का सीक्वल न होकर फिल्म का प्रीक्वल होगा। मतलब कांतारा 2 में देव की कहानी को दिखाया जायेगा। रिषभ शेट्टी ने फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखना शुरू कर दिया है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जायेगी।

बता दें कि फिल्म कांतारा को कन्नड़ वर्जन को 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया था।कन्नड़ वर्जन में फिल्म को सफलता मिलने के बाद मेकर्स ने इस फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी डब वर्जन के रिलीज करने की घोषणा कर दी थी।इस फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी वर्जन में 14 अक्टूबर 2022 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म सभी वर्जन में सुपरहिट रही थी।

कांतारा में कर्नाटक के ट्राइबल समुदाय के जीवन के बारे में दिखाया गया था। फिल्म में ट्राइबल समुदाय की संस्कृति और उनके ‘देव’ जिसे यह लोग भगवान मानते है उसके बारे में दिखाया गया था। फिल्म का क्लाईमेक्स काफी शानदार था।रिषभ शेट्टी ने फिल्म के मुख्य किरदार को उम्दा तरीके से निभाया था।दर्शकों को रिषभ शेट्टी की एक्टिंग काफी पंसद आई थी।

अब देखना होगा कि रिषभ कांतारा 2 के साथ वही पुराना वाला मैजिक कर पायेंगे कि नहीं। कांतारा 2 की शूटिंग और कास्ट के बारे में अभी कुछ ज्यादा बताया नहीं गया। कंतारा 2 को भी होमेबल फिल्म्स के बैनर के तले ही प्रोड्यूस किया जायेगा। इस फिल्म को रिषभ शेट्टी ही डायरेक्ट करेंगे।लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि प्रीक्वल में रिषभ शेट्टी का कोई किरदार होगा कि नहीं।

ये भी पढ़े: Dilip Kumar की वजह से Film Maker Vijay Anand की ये ख्वाहिश रह गई थी अधूरी

ताज़ा ख़बरें