EXCLUSIVE: ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम दिग्गज अभिनेत्री मन्दाकिनी 26 साल बाद बॉलीवुड में कर रही है कमबैक, जताईं ख़ुशी

दिग्गज अभिनेत्री मंदाकिनी 26 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री अब एक म्यूजिक वीडियो 'मां ओ मां' के साथ वापसी कर रही है जिसमें उनके बेटे रब्बल ठाकुर भी नजर आएंगे। अधिक विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें

Mandakini On Comeback After 26 Years: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री मंदाकिनी (Mandakini) 26 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री अब एक म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’ के साथ वापसी कर रही है जिसमें उनके बेटे रब्बल ठाकुर भी नजर आएंगे। हाल ही में लहरें के साथ इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने वापस लौटे की अपनी ख़ुशी जाहिर की हैं।

मन्दाकिनी (Mandakini) 1985 में आयी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ (Ram Teri Ganga Maili) के लिए जानी जाती हैं। इस फिल्म से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवाॅर्ड (Filmfare Awards) के लिए भी नाॅमिनेट किया गया था।

ये भी पढ़ें: KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 6: रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास

ताज़ा ख़बरें