बॉलीवुड ने साउथ को पछाड़ा, साल 2023 में सबसे ज्यादा पॉपुलर भारतीय फिल्मों में टॉप-10 में शामिल रही बॉलीवुड की आठ फिल्में

साल 2023 बॉलीवुड के लिए बहुत अच्छा साल रहा है, इस साल बॉलीवुड फिल्मों का जलवा रहा है।

 Eight Bollywood Film In Top 10 Only Two films From South: साल 2023 बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल बॉलीवुड ने पठान, जवान, गदर 3 और द केरल स्टोरी समेत कई कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी है। बॉक्स ऑफिस की कमाई के अलावा बॉलीवुड की फिल्म इस साल चर्चा का विषय भी बनीं रही हैं। बॉलीवुड की कुछ फिल्में पैन इंडिया लेवल पर भी रिलीज की गई थी और इन फिल्मों ने साउथ में भी अच्छी कमाई की। अब इसी बीच IMDB ने साल 2023 को टॉप-10 पॉपुलर भारतीय फिल्मों की सूची जारी की है, जिसमें आठ बॉलीवुड की फिल्में शामिल हैं। 

IMDB की साल 2023 को टॉप-10 पॉपुलर भारतीय फिल्मों की सूची (थियेट्रिकल रिलीज)

1.जवान: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की यह फिल्म इस साल की भारतीय पॉपुलर फिल्मों में पहले नंबर पर रही। इस फिल्म को साउथ के डायरेक्टर एटली ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म नॉर्थ इंडिया और साउथ इंडिया दोनों ही जगह सिनेमाघरों में खूब देखी गई है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। 

2.पठान: इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुख खान की यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने भी वर्ल्डवाइड लेवल पर एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। 

3.रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमेंटिक-ड्रामा फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। 

4.लियो: तमिल फिल्म के इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय थलापति की यह फिल्म पॉपुलर फिल्मों में चौथे नंबर पर रही। इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने साउथ और नॉर्थ इंडिया दोनों में ही अच्छी कमाई की। इस फिल्म को लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित किया गया है। 

5.OMG 2: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की यह फिल्म पांचवें नंबर पर रही। इस फिल्म को अमित राय द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर सौ करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। 

6.जेलर: तमिल फिल्मों के मेगास्टार रजनीकांत की यह पैन इंडिया फिल्म छठे नंबर पर रही। इस फिल्म को नेल्सन कुमार द्वारा निर्देशित किया गया है। 

7.गदर 2: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म सांतवें नबंर पर रही है। इस फिल्म को अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित किया  गया है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 600 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। 

8.द केरल स्टोरी: अदा शर्मा की यह फिल्म आठवें नंबर पर रही। इस फिल्म ने भी 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। 

9.तू झूठी मैं मक्कार: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की यह रोमेंटिक-कॉमेडी फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई। इस फिल्म को लव रंजन द्वारा निर्देशित किया गया है। 

10.भोला: अजय देवगन द्वारा अभिनीत और निर्देशित यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Animal से कुछ जबरदस्त सीन्स सोशल मीडिया पर हुए लीक

ताज़ा ख़बरें