Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से की थीं शादी से 4 साल पहले सीक्रेट इंगेजमेंट? जानिए पूरी बात

क्या आप जानते हैं कि दीपिका और रणवीर सिंह ने शादी से 4 साल पहले सीक्रेट इंगेजमेंट की थी, जिसकी खबर बस कुछ चुनिंदा लोगों को थी।

Happy Birthday Deepika Padukone: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। दीपिका बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने एक्टिंग बल्कि डांस और फिटनेस से भी लोगों के दिलों पर राज किया। दीपिका और रणवीर सिंह की प्यार की कहानियों को सुनना लोगों को बेहद पसंद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका और रणवीर सिंह ने शादी से 4 साल पहले सीक्रेट इंगेजमेंट की थी, जिसकी खबर बस कुछ चुनिंदा लोगों को थी।

दीपिका-रणवीर ने शादी से 4 साल पहले की थी सगाई

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को 2012 में संजय लीला भंसाली की ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला (Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela)’ के मेंकिग के दौरान रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से प्यार हो गया था। दोनों ने 6 साल के लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2018 में एक-दूसरे का होने की ठानी और शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन इस बात से लोग अंजान थे कि उन्होंने शादी से 4 साल पहले सगाई कर ली थी। जिसमें सिर्फ उनके परिवार वाले मौजूद थे।

दीपिका पादुकोण- ”मैं रणवीर को लेकर कभी श्योर नहीं थी”

इस सगाई के बारे में खुद दीपिका पादुकोण (Happy Birthday Deepika Padukone) ने सालों बाद खुलासा किया था। साल 2018 में फ‍िल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने इस खबर को सिर्फ अपने पर‍िवार वालों तक सीमित रखा था। उन्होंने कहा था, ‘जब मैं पीछे देखती हूं, छह महीने पहले मैं हमारे रिश्ते में पूरी तरह से इमोशनली इन्वेस्टेड थी। उसके बाद सोचती थी कि हम शादी कब करेंगे? मैं रणवीर को लेकर कभी श्योर नहीं थी.’

6 साल के रिलेशनशिप में आए कई उतार-चढ़ाव

दीपिका ने कहा था, ‘हां, छह साल के लंबे रिलेशनश‍िप में कई उतार-चढ़ाव आते हैं पर हम कभी टूटे नहीं। कोई बड़ा झगड़ा नहीं हुआ। कभी ऐसा भी नहीं हुआ कि चलो थोड़ा ब्रेक लेते हैं और इस रिश्ते को सुलझाते हैं। ऐसा कभी कुछ नहीं हुआ. हमने लड़ाई की, लेकिन हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहे। हमने चार साल पहले सगाई कर ली थी। सिर्फ उसके पेरेंट्स और मेरे पेरेंट्स और हमारी बहनों को इस बारे में पता था.’

शादी तक दोनों की सगाई थी राज

दीपिका-रणवीर के मम्मी-पापा और बहनों के अलावा ये राज उनकी शादी तक राज ही बनकर रहा था।14 नवंबर साल 2018 में दीपिका-रणवीर ने अपने परिजनों और कुछ खास मेहमानों के सामने इटली के लेक कोमो में डेस्ट‍िनेशन वेडिंग की। दोनों की शादी को तीन साल हो चुके हैं। दोनों अपने फैंस को कपल गोल्स देते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। दोनों अपने फैंस का खूब मनोरंजन करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने तलाक के 3 महीने बाद अपनी जिंदगी से जुड़े इन 2 शक्श से करवाया परिचय

ताज़ा ख़बरें