SRK समेत बॉलीवुड के वो एक्टर्स जिनके पूर्वज भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए थे

शाहरुख खान समेत बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रेटी हैं, जिनके पूर्वज भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए थे।

Bollywood actors including SRK whose ancestors were Indian freedom fighters: शाहरुख खान जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। शाहरुख बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनके पिता मीर ताज मोहम्मद खान ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए कैंपेनिंग की थी। शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद खान पेशावर के एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता थे, जिन्होंने अब्दुल गफ्फार खान के नेतृत्व में एक अहिंसक प्रतिरोध आंदोलन, खुदाई खिदमतगार के साथ अभियान चलाया था, जिसने एकजुट और स्वतंत्र भारत की मांग की थी। तो आज हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे सेलिब्रेटीज के बारे में बतायेंगे जिनके पूर्वज भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए थे।

बॉलीवुड के  सेलिब्रेटीज जिनके पूर्वज भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए थे:

1.आमिर खान: बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान जिन्होंने मंगल पांडे और रंग दे बंसती जैसी देशभक्ति वाली फिल्में की हैं, उनके  पूर्वज भी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए थे। आमिर  अपनी दादी के माध्यम से अबुल कलाम आजाद से भी संबंधित हैं। अबुल कलाम आजाद एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता थे। मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री भी थे। 

2.जावेद अख्तर: जावेद अख्तर जिन्होंने बॉलीवुड को एक से एक धांसू फिल्में दी हैं। जावेद ने बॉलीवुड को क्रांति जैसी देशभक्ति वाली फिल्म भी दी है। लेकिन क्या आपको पता है जावेद अख्तर के पूर्वज भी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए थे। जावेद अख्तर के परदादा फ़ज़ल-ए-हक़ खैराबादी भी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए थे। फ़ज़ल-ए-हक खैराबादी एक हनफ़ी न्यायविद्, तर्कवादी विद्वान, मटुरिदी धर्मशास्त्री, दार्शनिक और कवि थे। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक कार्यकर्ता थे और उन्होंने ब्रिटिश रूूल  के खिलाफ अभियान चलाया था। उन्होंने 1857 के दौरान ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ सैन्य जिहाद करने के पक्ष में एक प्रारंभिक धार्मिक आदेश जारी किया था।

3.कबीर बेदी: बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता कबीर बेदी जोकि एक पंजाबी खतरी सिक्ख परिवार से ताल्लकु रखते हैं। इनका परिवार भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा हुआ था। स्वतंत्रता सेनानी बैकग्राउंड के चलते कबीर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के काफी अच्छे दोस्त थे। कबीर और राजीव गांधी स्कूल के समय से दोस्त थे। 

ये भी पढ़ें: Prem Chopra ने बताया  Shaheed की शूटिंग असल जेल में हुई थी, PM Lal Bahadur Shastri ने इस फिल्म को देखने के बाद Manoj Kumar को दी थी यह सलाह

ताज़ा ख़बरें