Salman Khan: 56 साल के सलमान के कुंवारे रहने की वजह ऐश्वर्या या कैटरीना नहीं बल्कि यह अभिनेत्री है

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान आज 56 साल के हैं पर फिर भी कुंवारे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ से पहले इस खूबसूरत अभिनेत्री ने तोडा था सलमान का दिल। जानिये कौन थी वो...

Salman Khan Is Still Single: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान आज अपना 56 वा जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान बॉलीवुड के वो एकमात्र हीरो है, जो 56 साल के हैं पर फिर भी कुंवारे हैं (Salman Khan Birthday)। सलमान खान के फैंस के अलावा बॉलीवुड की एक दर्जन से ज्यादा अभिनेत्री आज भी सलमान खान संग शादी करना चाहती है। पर फिर भी बॉलीवुड के भाईजान सिंगल ही रहना चाहते हैं। कौन है सलमान खान के इस कठोर फैसले के पीछे? किसने उड़ाई थी सलमान खान की नींद? कौन बनी थी उनकी पहली मोहब्बत जिसे आज तक नहीं भुला पा रहे हैं सलमान खान।

पिछले दो दशकों से भी ज़्यादा का समय हो चुका है, सलमान खान को अपने फैंस को एंटरटेन करते हुए। और इस लम्बे सफर में सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जैसी बड़ी अभिनेत्रियों का नाम इस लिस्ट में शामिल है। लेकिन इन तीनों में से कोई भी कारण नहीं है सलमान खान के सिंगल होने का। सलमान खान तो सिंगल रह गए अभिनेत्री रेखा (Rekha) के चलते। जिनके बहुत बड़े दीवाने थे सलमान खान और इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने किया।

Salman Khan’s First Love: सलमान खान टेलीविजन के रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के होस्ट है। जिस शो पर आई थी रेखा। तब सलमान खान ने इन बातों पर से पर्दा हटाया था। सलमान खान ने बताया कि रेखा को मॉर्निंग वॉक पर जाता देख उन्हें बेहद खुशी मिलती। वह सुबह 5:30 बजे ही उठ कर बैठ जाते। इतना ही नहीं रेखा जिस योगा क्लास में जाती थी। सलमान खान ने उसी योगा क्लास में अपना भी एडमिशन करवाया था। सलमान खान उस वक्त अपने टीनएज में थे। और वह हमेशा से रेखा से शादी करना चाहते थे। सलमान खान ने इस शो पर सरेआम इस बात को स्वीकार किया कि उनका पहला प्यार रेखा है। और क्योंकि उनका पहला प्यार अधूरा रह गया है। इसीलिए उन्होंने आज तक शादी नहीं की।

बात अगर सलमान खान के 56 वे जन्मदिन के सेलिब्रेशन की करें तो, बीते रविवार को सलमान खान ने अपने पनवेल फार्म हाउस पर जन्मदिन पार्टी रखी थी। जिसमें उनके परिवार के सदस्यों के साथ बॉलीवुड के कई कलाकार भी मौजूद थे।

ताज़ा ख़बरें