Bipasha Basu ने करवा चौथ पर Karan Singh Grover को बोला कि, ‘उनका प्यार दिन पे दिन मजबूत हो रहा है’

बॉलीवुड की अभिनेत्री बिपाशा बसु ने करवा चौथ के मौके पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है।

Bipasha Basu On Karwa Chauth: आज देशभर में सभी पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ मना रही हैं। करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है, जिसे बॉलीवुड में भी खूब धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इसी बीच अभिनेत्री बिपाशा बसु  ने भी करवा चौथ के मौके पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद अपने पहले करवा चौथ का अनुभव साझा किया है। 

बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शादी के बाद अपने पहले करवा चौथ की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, ‘’हमारी शादी के बाद हमारा पहला करवा चौथ ,समय बहुत तेजी से बीत गया। करण सिंह ग्रोवर आपके लिए मेरा प्यार और प्रार्थनाएं  हर साल और मजबूत होती गई हैं। तुम मेरी शख्सियत हो, मेरी हमेशा के लिए, मेरा दिल, मेरी जिंदगी, मेरा सब कुछ, हमेशा के लिए मेरा प्यार। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएँ।’’

बिपाशा बसु की इस पोस्ट पर फैंस भी अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन बिपाश को शुभकामनाएँ देते हुए लिखा कि, ‘’सबसे पहले तो आपको करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं, इस बार आपकी जोड़ी हमेशा यूं ही मुस्कुराती रहे, बिपाशा मैम।’’ वहीं एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’भगवान आपको और आपके परिवार को आशीर्वाद दें,  बोलने के लिए धन्यवाद, मेरे में अब से आपके लिए और अधिक सम्मान है, आप अंदर से भी सबसे खूबसूरत इंसान हैं.. मुझे आप पर गर्व है।’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’हैप्पी करवा चौथ मैम कृपया फिल्मों में वापसी करें, हम इसका इंतजार कर रहे हैं।’’

बता दें कि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में एक-दूसरे से शादी की थी। शादी के छह साल बाद दोनों साल 2022 में एक बेटी के मां-बाप बने थे। साल 2022 में बिपाशा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम ‘देवी’ रखा गया। बिपाशा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार वेब-सीरीज ‘डेंजरस’ में नजर आईं थी। वहीं करण के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: Ma Anand Sheela ने बताया कि Vinod Khanna, Osho के आश्रम पर किस तरह से रहते थे, बोलीं जब भी उन्हें कोई दिक्कत होती थी तो वो मेरे पास आते थे?

ताज़ा ख़बरें