‘कपूर खानदान’ की बहू बनते ही इन Actress को त्यागना पड़ा करियर, लेकिन एक बहू आज भी परंपरा के खिलाफ कर रही काम!

नीतू ने अपने पति यानी कि ऋषि कपूर के साथ भी कई सुपरहिट फिल्में दी है। वही आज उनका बेटा रणबीर कपूर भी एक सक्सेसफुल अभिनेता है।

फिल्म इंडस्ट्री में जब भी कपूर खानदान की बात होती है तो हमारी आंखों के सामने कई सितारों के चेहरे अपने आप आ जाते हैं। जी हां.. राज कपूर से लेकर रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर समेत ऐसे कई सितारे हैं जो इसी कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि कपूर खानदान एक ऐसा खानदान है जिसने फिल्म इंडस्ट्री को सबसे बड़ा योगदान दिया है। बता दे न केवल कपूर खानदान के बच्चों ने फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया जबकि उनकी बहुओं ने भी कई फिल्मों में काम किया है। हालाँकि शादी के बाद इन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। कहा जाता है कि उन दिनों कपूर परिवार की बहू-बेटियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी, हालाँकि बाद में ये परंपरा टूट गई। तो चलिए जानते हैं कपूर खानदान की उन बहू के बारे में जो फिल्मों में नजर आई?

बबिता कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बबीता कपूर का। रणधीर कपूर से शादी रचाने से पहले बबीता फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस रही है। उन्होंने साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म ‘दस लाख’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘राज’ और ‘फर्ज’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि रणधीर कपूर से शादी रचाने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और अपनी दोनों बेटियां करिश्मा और करीना की परवरिश की।

जेनिफर केंडल
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल भी फिल्मों का हिस्सा रही है। भले ही वह विदेशी थी लेकिन उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया था। इसके बाद वह कपूर परिवार की बहू बनी और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया।

गीता बाली
गीता बाली ने पॉपुलर अभिनेता शम्मी कपूर से शादी रचाई थी। लेकिन शम्मी कपूर से शादी करने से पहले गीता बाली बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रही है। गीता ने ‘अलबेला’, ‘बाजी’, ‘दुलारी’, ‘जाल’ और ‘रंगीन’ रातें समेत कई सुपरहिट फिल्मों के काम किया। उन्होंने करियर के पीक पर ही शम्मी कपूर से शादी रचाई थी, लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिर एक्टिंग की दुनिया छोड़नी पड़ी।

नीतू कपूर
नीतू कपूर को भला कौन नहीं जानता? चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले नीतू कपूर आज भी एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी हुई है। हालांकि नीतू ने जब ऋषि कपूर से शादी की थी तब उन्होंने कुछ दिनों के लिए फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने फिर से फिल्मों में वापसी की और कई फिल्मों में काम किया। नीतू ने अपने पति यानी कि ऋषि कपूर के साथ भी कई सुपरहिट फिल्में दी है। वही आज उनका बेटा रणबीर कपूर भी एक सक्सेसफुल अभिनेता है।

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों ‘बच्चन परिवार’ की बहू बनते-बनते रह गईं Karishma, खुद की मां ही बनी थी Love Story की असली विलेन!

ताज़ा ख़बरें