Anurag Kashyap: Ranbir Kapoor की Animal लोगों को फेमिनिज्म के बारे में जागरूक कर रही है

बॉलीवुड के निर्देशक अनुराग कश्यप का मानना है कि फिल्म एनिमल से लोगों ने फेमिनिज्म के बारे में सीखा है।

Anurag Kashyap Said Ranbir Kapoor’s Animal Is Teaching  About Feminism: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस फिल्म ने पिछले 10 दिनों में वर्ल्डवाइड लेवल पर 700 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कर लिया है। इसके अलावा यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि, इस फिल्म को लेकर काफी आलोचना अभी भी देखने को मिल रही है। एक दर्शक वर्ग ऐसा है जिसका मानना है कि यह फिल्म काफी मिसोजिनी कंटेंट से भरी हुई है, इसके फिल्म में महिलाओं को काफी गलत तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म को लेकर फेमिनिज्म की भी काफी बहस देखने को मिली है। इसी बीच निर्देशक अनुराग कश्यप का मानना है कि इस फिल्म से लोगों को फेमिनिज्म के बारे में पता चल रहा है। 

अनुराग कश्यप ने हाल ही में कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ओटीटी प्ले से मिसोजिनी पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’आप किसी पर जिम्मेदारी नहीं थोप सकते। लोग अपनी ज़िम्मेदारी लेते हैं या नहीं। जिस फिल्म को आप फेमिनिस्ट मानते थे, उसे कितने लोगों ने जाकर देखा? केवल मुट्ठी भर लोग ही उन्हें देखते हैं और बताते हैं कि क्या वास्तव में वो एक फेमिनिस्ट फिल्म थी। एनिमल जैसी फिल्म ने इस देश में किसी भी अन्य फेमिनिस्ट फिल्म की तुलना में अधिक फेमिनिस्ट लोगों को प्रेरित किया है। इसने किसी भी अन्य फिल्म की तुलना में मिसोजिनी को लेकर अधिक चर्चा पैदा की है। तो यह कुछ अच्छा कर रही है।”

अनुराग ने अंत में कहा कि, ‘’किसी समाज में लोगों को समझाने के लिए आपको एक भड़काने वाले व्यक्ति की आवश्यकता होती है। एनिमल और उसके आसपास होने वाली चर्चाओं के कारण अधिक लोगों को फेमिनिज्म सिखाया गया। आप एक उकसाने वाले से क्यों डरते हैं? हम पढ़े-लिखे लोग है। हम उस व्यक्ति से क्यों डरते हैं जो हमें उकसाता है? मुझे लगता है कि उकसाया जाना अच्छी बात है। एक फिल्म निर्माता के तौर पर मैंने हमेशा लोगों को असहज करने वाली फिल्में बनाने की कोशिश की है। जब मैंने ‘अग्ली’ बनाई, तो मैं चाहता था कि लोग वापस जाएं और उस रात सोएं नहीं।’’

ये भी पढ़ें: जब Ronit Roy ने Adaalat के लिए हॉलीवुड के इतने बड़े ऑफर को ठुकरा दिया, बोले मुझे भारतीय होने का गर्व है

ताज़ा ख़बरें