B’Day: 75 महिलाओं से अफेयर, शादी से पहले Neha को किया प्रेग्नेंट, फिर गुपचुप की शादी, बेहद रंगीन रही Angad Bedi की जिंदगी

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले अंगद बेदी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर भी रह चुके हैं। जी हां.. अंगद बेदी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे, साथ ही उन्होंने 16 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार न केवल अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी किसी से छुपी नहीं रहती है। यह कभी अपनी लव लाइफ के कारण सुर्खियां बटोरते हैं तो कभी इनकी शादी या तलाक सुर्खियों का कारण बन जाते हैं। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अंगद बेदी आज यानिकि 6 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अंगद बेदी ने मशहूर एक्ट्रेस नेहा धूपिया से शादी रचाई है लेकिन शायद कोई जानता होगा कि इससे पहले अंगद बेदी ने करीब 75 महिलाओं को डेट किया है। तो चलिए आज एक्टर के 41वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे राज जिन्हें कोई नहीं जानता।

साल 2004 में शुरु हुआ एक्टिंग करियर
बता दें, अंगद बेदी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘काया तरण’ से की। यूं तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन अंगद बेदी की शानदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद अंगद बेदी ‘उंगली’, ‘पिंक’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुरमा’, ‘घूमर’, ‘फालतू’, ‘डियर जिंदगी’ जैसी फिल्मों में काम करने में कामयाब रहे। धीरे-धीरे अंगद बेदी का नाम सुर्खियों में आने लगा और फिर उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 3’, ‘इमोशनल अत्याचार’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया।

क्रिकेटर रह चुके हैं अंगद बेदी
बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले अंगद बेदी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर भी रह चुके हैं। जी हां.. अंगद बेदी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे, साथ ही उन्होंने 16 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह लेफ्ट और राइट हैंड से भी खेल सकते हैं। एक्टर को खाना बनाने का भी शौक है। इतना ही नहीं बल्कि वह एक बेहतरीन शेफ भी हैं। जब वह खाली रहते हैं तो खाना बनाना पसंद करते हैं। बता दें, अंगद बेदी ने जहां अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बड़ा नाम कमाया तो उनकी निजी जिंदगी भी खूब सुर्ख़ियों में रही।

75 लड़कियों से रहा अफेयर
दरअसल, उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि वह शादी से पहले करीब 75 लड़कियों को डेट कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में खुद से 3 साल बड़ी नेहा धूपिया से शादी रचाई। बता दें, नेहा और अंगद बेदी बचपन के दोस्त है। दोनों ने गुपचुप शादी रचाई थी। जब नेहा और अंगद की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हर कोई हैरान रह गया था।

दरअसल, नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी जिसके बाद कपल को गुपचुप तरीके से शादी रचनी पड़ी। शादी के 6 महीने बाद ही नेहा ने बेटी को जन्म दिया था। बता दे कपल के दो बच्चे हैं जिनके साथ वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करते रहते हैं। नेहा भी बॉलीवुड की एक पापुलर एक्ट्रेस है जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें: एक राजा के प्रेम में पूरे जीवन अविवाहित रहीं Lata Mangeshkar! जानिए क्यों नहीं हो सकी दोनों की शादी?

ताज़ा ख़बरें