Aditya Roy Kapur के साथ Ananya Panday का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हाथों में हाथ थामें नजर आए दोनों

अभिनेता आदित्य राय कपूर और अनन्या पांडे को एक बार फिर से साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ थामे नजर आए

Aditya Roy Kapur And Ananya Panday Create Viral Magic Yet Again: अभिनेता आदित्य राय कपूर और अनन्या पांडे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दोनों की ये सुर्खी किसी फिल्म या इवेंट के लिए नहीं है बल्कि दोनों को एक साथ फिर से मुंबई के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया है। जहां दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस मौके पर अनन्या पांडे आदित्य राय कपूर के कंधे पर अपना सिर रखे हुए भी नजर आ रही हैं। दोनों का ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर रियक्ट कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक दोनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर स्पॉट किए गए हैं। रेस्टोरेंट के अंदर की कुछ वीडियो के भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बातें की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अनन्या आदित्य राय कपूर का हाथ थामे उनके कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं जबकि कपल किसी से बातें करता भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने दोनों के वीडियो को शेयर किया है। जिस पर यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है कि दोनों की जोड़ी मस्त लग रही है। तो एक दूसरे ने लिखा है कि दोनों की हाईट भी मैच हो रही है। तो एक ने लिखा है कि खूबसूरत जोड़ी लग रही है। एक अन्य ने लिखा है कि फिर दोनों क्यों इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करते है। आपको बता दें कि दोनों के डेटिंग की खबरें पिछले एक साल से आ रही है। दोनों पिछले साल कृति सेनन की दीवाली पार्टी में साथ दिखे थे। इसके अलावा करण जौहर ने कॉफी विद करण सीजन 7 में इस तरह की बातों का जिक्र किया था। पर दोनों के परिवार या पैरेंट्स या फिर खुद दोनों की तरफ से इस पर कोई कमेंट्स अभी तक नहीं आया है। एचटी सिटी ने भी एक वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

अब देखना ये है कि इस वीडियो के बाद दोनों का क्या रियक्शन सामने आता है। वहीं अगर आदित्य राय कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हाल ही में द नाइट मैनेजर वेब सीरीज के दो पार्ट स्ट्रीम हो चुके हैं और वो आजकल मेट्रो..इन दिनों की शूटिंग में बिजी हैं। जबकि अनन्या पांडे हाल ही में ड्रीम गर्ल 2 में नजर आई है और उनकी खो गए हम कहां और कॉल मी बे आने वाली फिल्मों में शामिल है।

ये भी पढ़े: Javed Akhtar ने बताया कि Farah Khan ने उनसे सॉन्ग Dard-e-Disco के लिए मीनिंगलैस लिरिक्स क्यों लिखवाई?

ताज़ा ख़बरें