Adipurush के राइटर Manoj Muntashir को लग रहा है डर, मुंबई पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को अब अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है, इसीलिए उन्होंने पुलिस से प्रोटेक्शन की गुहार लगाई है।

Adipurush writer Manoj Muntashir scared appeals Mumbai Police for protection: आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर अब अपनी इस फिल्म को लेकर मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म आदिपुरुष को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। इस फिल्म को लेकर दर्शक मनोज को काफी उल्टा सीधा-बोल रहे हैं। 

दर्शकों के इसी रोष को देखते हुए मनोज मुंतशिर ने अब मुंबई पुलिस से प्रोटेक्शन मांगा है। सूत्रों के अनुसार मनोज दर्शकों के रोष को लेकर काफी घबराए हुए हैं, इसीलिए अब उन्होंने मुंबई पुलिस से प्रोटेक्शन की गुहार लगाई है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने अभी तक मनोज के प्रोटेक्शन को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। 

बता दें कि, फिल्म आदिपुरुष में क्रिंज डायलॉग्स को लेकर दर्शकों ने मनोज को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों ने काफी अपशब्द भी बोले हैं। इन सब चीजों के देखने के बाद मनोज मुंतशिर और फिल्म के मेकर्स ने फैसला लिया है कि वे फिल्म के डायलॉग्स को सही करके फिर से फिल्म रिलीज करेंगे। मनोज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’वे दर्शकों का सम्मान करते हैं और इसीलिए वे अब डायलॉग्स में सुधार करेंगे।’’

हालांकि, मनोज ने रिपब्लिक वर्ल्ड को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, उन्होंने फिल्म के जो भी डायलॉग लिखे वे बिल्कुल सही है। क्योंकि मनोज का मानना है कि हमारे देश में भी सदियों से ऐसे ही रामायण की व्याख्या की गई है। मनोज ने कहा कि संतों ने भी रामायण की व्याख्या वैसे ही की है, जैसे उन्होंने फिल्म में डायलॉग लिखे हैं। 

बात करें, फिल्म आदिपुरुष की तो इस फिल्म में भगवान राम के का किरदार प्रभास ने निभाय है। भगवान लक्ष्मण का किरदार सनी सिंह और मां सीता का किरदार कृति सेनन ने निभाया है। फिल्म में एक्टर्स ने तो अपना काम अच्छा किया है, बस फिल्म का स्क्रीनप्ले और वीएएफक्स कमजोर है। फिल्म को आदिपुरुष को ओम राउत द्वारा निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें: Manoj Bajpayee  फिल्म Saat Uchakkey से अपना और Vijay Raaz की गाली वाला वीडियो पर बोले, हम  दोनों ने जानबूझकर गालियां नहीं दी थी

ताज़ा ख़बरें