महल जैसा आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और एयरलाइन कंपनी समेत अपार संपत्ति के मालिक हैं सुपरस्टार रामचरण

रामचरण ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कदम रखा था। वह साल 2013 में प्रियंका चोपड़ा के साथ 'जंजीर' में नजर आए थे लेकिन उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही।

साउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाले मशहूर अभिनेता रामचरण आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रामचरण की गिनती साउथ के सुपरस्टार और एक्टिंग की दुनिया के बड़े एक्टर में होती है। उन्होंने न केवल फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम कमाया बल्कि वह मशहूर बिजनेसमैन भी है। आज 27 मार्च को रामचरण अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। तो चलिए जानते हैं अभिनेता के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें और उनकी प्रॉपर्टी के बारे में..

चिरंजीवी के बेटे हैं रामचरण
27 मार्च 1985 को चेन्नई में मशहूर अभिनेता चिरंजीवी के घर जन्मे रामचरण फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता चिरंजीवी साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार है और उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। बता दे रामचरण ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘चिरुथा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें एसएस राजामौली की फिल्म ‘मगधीरा’ से बड़ी सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने ‘एवडु’, ‘रंग स्थल’, ‘ध्रुव’, ‘आचार्य’, ‘अरेंज’, ‘चिता’, ‘नायक’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर साउथ इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया।

इसी बीच रामचरण ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कदम रखा था। वह साल 2013 में प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘जंजीर’ में नजर आए थे लेकिन उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की किसी फिल्म में काम नहीं किया। बता दे रामचरण ने साल 2012 में अपोलो हॉस्पिटल के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सिंह रेड्डी की पोती उपासना कामनैनी से शादी रचाई है। शादी के 10 साल बाद पिछले दिनों ही यह कपल माता-पिता बने हैं।

रामचरण की संपत्ति
बात करें रामचरण की संपत्ति के बारे में तो साल 2016 में उन्होंने प्रोडक्शन हाउस खोला जिसका नाम ‘कोनीडेला प्रोडक्शन’ कंपनी है। इसके अलावा वह हैदराबाद बेस्ड एयरलाइन टू जेट के मालिक भी है। इतना ही नहीं बल्कि रामचरण की हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब नाम से पोलो टीम भी है। इसके अलावा वह ‘मां टीवी’ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर भी है। बता दे रामचरण साउथ इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेता में से एक है।

वही हैदराबाद में उनके पास एक आलीशान बंगला है जो 25 हजार वर्ग फुट का है जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए है। वह एक महीने में 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां है जिनमें एस्टन मार्टिन, रॉल्स रॉयस फैंटम, मर्सिडीज जीएल 350 जैसी बड़ी गाड़ियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Bollywood Qween थीं मधु, फिर ऐसा क्या हुआ जो छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री? जानें आजकल कहां Ajay की पहली हीरोइन?

ताज़ा ख़बरें