भोजपुरी समाज से कोई ताल्लुक न रखने के बावजूद ये एक्टर्स बने Bhojpuri Cinema के सुपरस्टार

भोजपुरी सिनेमा जिसकी डिमांड उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में काफी ज्यादा है। इसके अलावा भोजपुरी सिनेमा की ऑडियंस भी काफी बड़ी है।

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा जोकि उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यो में काफी पॉपुलर है। यह तीनों राज्यों के लोग भोजुपरी गीतों, फिल्मों और भोजुपरी एक्टर्स को लेकर काफी दीवाने रहते हैं। भोजपुरी सिनेमा में कुछ ही एक्टर्स हुए हैं जिन्होंने सुपरस्टार का असली स्टाडरम पाया है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स में पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा जैसे बड़े नाम शामिल है। लेकिन इन सुपरस्टार्स में ऐसे कई एक्टर्स है जोकि भोजपुरी समाज, भोजुपरी भाषा और बिहार से ताल्लुक न रखने के बावजूद भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बने हैं। इसके अलावा इनमें से बहुत ऐसे एक्टर्स हैं जिनकी मातृभाषा भोजपुरी न होने के बावजूद भी यह एक्टर्स भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स हैं।

भोजपुरी भाषा और भोजुपरी समाज से कोई ताल्लुक न रखने वाले भोजपुरी सुपरस्टार्स

1.रवि किशन: भोजपुरी सिनेमा को अलग स्तर पर ले जाने के श्रेय रवि किशन को काफी ज्यादा जाता है। रवि किशन ने ही 90 के दशक में भोजपुरी सिनेमा को रिवाइव किया था। लेकिन क्या आपको पता है कि रवि किशन की मातृभाषा भोजपुरी नहीं है, इसके अलावा वे बिहार से भी कोई ताल्लुक नहीं रखते हैं। रवि किशन का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था, लेकिन वे उत्तर प्रदेश के जिले जौनपुर से ताल्लुक रखते हैं। उनका शुरुआती जीवन जौनपुर में ही बीता है। रवि किशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भी बॉलीवुड से की थी, लेकिन बॉलीवुड में सिक्का न जमने के बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया था।

2.दिनेश लाल यादव निरहुआ: भोजपुरी सिनेमा के नए दौर के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी भोजपुरी समाज और बिहार से कोई ताल्लुक नहीं रखते हैं। दिनेश का शुरुआती जीवन कोलकाता, पश्चिम बंगाल में बीता था। इसके बाद उनका परिवार गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में शिफ्ट हो गया था। निरहुआ की प्रॉपर भाषा भोजपुरी नहींं रही है, उनकी मातृभाषा हिंदी है। निरहुआ ने बिरहा उत्तर प्रदेश की एक जातीय भोजपुरी लोक शैली के गायक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने प्रॉपर भोजुपरी गायकी की और फिर अभिनेता बने।

3.मोनालिसा: भोजपुरी सिनेमा में सबसे सफल अभिनेत्री मोनालिसा का भी बिहार और भोजपुरी समाज से कोई संबंध नहीं है। इसके अलावा भोजपुरी उनकी मातृभाषा भी नहीं है। मोनालिसा का जन्म एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है, इसके अलावा मोनालिसा ने अपना करियर बॉलीवुड से शुरू किया था। बॉलीवुड में सफलता न मिलने के बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपना हाथ आजमाया था।

ये भी पढ़ें:Kareena Kapoor ने पति Saif Ali Khan को बताया स्टाइलिश, कहा कभी कभी 5 छेद वाली टी शर्ट भी पहन लेते हैं

Latest Posts

ये भी पढ़ें