Kajal Raghwani ने Pawan Singh के साथ कई दिनों बाद किया ऐसा काम, फैन बोला चमचों की जल गई होगी

काजल राघवानी और पवन सिंह का एक वीडियो देखकर फैंस आपस में लड़ रहे है, फैंस खेसारी लाल याद और पवन सिंह को लेकर लड़ रहे हैं।

Kajal Raghwani Pawan Singh fans reacts: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स पवन सिंह और काजल राघवानी कई दिनों बाद साथ में दिखे हैं। इन दोनों को देखकर फैंस काफी खुश हो गए है। काजल राघवानी ने हाल ही में पवन सिंह के साथ एक रोमेंटिक डांस वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस काफी लाईक कर रहे हैं। 

काजल राघवानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’तुम्हारे सिवा।’’ काजल द्वारा साझा की गई इस वीडियो में काजल और पवन सिंह काफी रोमेंटिक होते हुए दिखाई दे रहे है। काजल, पवन सिंह के हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग तुम्हारे सिवा पर उनके साथ रोमेंटिक डांस करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों इस वीडियो में एक-दूसरे काफी नजदीक आ रहे हैं।

इस वीडियो को देखकर फैंस भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने काजल की इस वीडियो वाली पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ये रील देखे चमचे लोगो की जल गई होगी।’’ इसी कमेंट का रिप्लाई देते हुए एक फैन ने लिखा कि, ‘’जल तो रही है लेकिन काजल मैम से ये उम्मीद नहीं थी यार आई हेट यू काजल मैम।’’ इसके अलावा कई और फैन इस कमेंट पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि, यहां पर फैन ने खेसारी लाल यादव को इस प्रकार का कमेंट किया है। फैन ने खेसारी लााल यादव के फैंस पर तंज कसते हुए यह कमेंट किया है। आपको बता दें कि, खेसारी और पवन सिंह में छत्तीस का आकांड़ा रहता है, और इसी बीच पवन सिंह ने खेसारी की एक्ट्रेस काजल के साथ एक वीडियो साझा किया है। इसी को लेकर पवन सिंह के फैन ने खेसारी लाल के फैंस को चिढ़ाने के लिए इस तरह का कमेंट किया है। इसी कमेंट को लेकर अब फैंस आपस में लड़ रहे हैं। हालांकि, इसपर अभीतक काजल और पवन सिंह ने किसी प्रकार की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

ये भी पढ़ें: पत्रकार ने Kartik Aaryan और Shraddha Kapoor को लेकर उड़ाई अफवाह, अभिनेता ने सबक सिखा दिया है

ताज़ा ख़बरें