Nirahua Bhojpuri Holi Song: होली के मौके पर निरहुआ का राजनीतिक गाना का छाया भौकाल

दिनेश लाल यादव का एक नया गाना जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ ने नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत कई अन्य नेताओं का जिक्र किया है।

Dinesh Lal Yadav Nirahua​ New Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) इन दिनों होली के मौके पर नए नए गाने रिलीज कर रहे हैं। अब उनका एक नया गाना जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ ने नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत कई अन्य नेताओं का जिक्र किया है। वहीं गाने में निरहुआ ने अपने विरोधियों पर तंज भी कसा है। निरहुआ के इस गाने में अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं।

निरहुआ (Nirahua) ने अपने इस वीडियो में सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओं के जैसे गेटअप में चेहरों को शामिल किया है। ऐसे में यह गाना होली के मौके पर पूर्ण रूप से राजनीति से प्रेरित नजर आ रहा है। इस गाने को दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने गाया है। इस गाने के बोल हैं ‘बुरा न मानो होली है’।

इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। इस गाने के वीडियो में भोजपुरी सिनेमा की लंबी स्टारकास्ट नजर आ रही है।

ये भी पढ़े: अब अक्षरा सिंह और राकेश मिश्रा की जोड़ी नजर आएगी एक साथ, हुआ फ़िल्म का मुहूर्त

Dinesh Lal Yadav Nirahua​ New Bhojpuri Holi Song Bura Na Mano Holi Hain

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav), प्यारे लाल यादव, संतोष पहलवान, आशीष वर्मा, हरिकेष यादव, पवन सिंह राजपुत और राजेश भगत शामिल हैं। निरहुआ के इस गाने को एक ही दिन में 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

आपको बता दे, दिनेश लाल यादव के वायरल हो रहे इस वीडियो में दिनेश लाल का बहुत ही जबरजस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। जो फैंस का दिल जीतने में कामयाब साबित हुआ है।

ताज़ा ख़बरें