CCL 2023: Dinesh Lal Yadav  निरहुआ ने फैंस से मांगा आशीर्वाद, बोली यह बात

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की टीम भोजपुरी दबंग आज सेमीफाइनल खेल रही है

Dinesh Lal Yadav CCL 2023: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ जिनकी क्रिकेट टीम भोजपुरी दबंग आज सेमीफाइनल खेल रही है। निरहुआ की भोजपुरी दबंग, मुंबई हीरोज से आज मैदान पर टक्कर ले रही है। दोनों टीमों के बीच आज मुकाबला शुरू हो गया है। भोजपुरी दबंग अभी मैदान पर बल्लेबाजी कर रही है। बहरहाल मैच के शुरू होने से पहले भोजपुरी दबंग के खिलाड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने फैंस आशीर्वाद मांगा है।

निरहुआ ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपनी टीम के साथ बस में बैठे हुए हैं। निरहुआ के पास आम्रपाली दुबे भी बैठी हुई हैं। इस वीडियो में निरहुआ बोलते हैं कि, ‘’नमस्कार, प्रणाम। देखिए अभी हम मैच के लिए निकाल पड़े हैं। आज हमलोगों का सेमीफाइनल हैं और सेमीफाइनल हम खेल रहे हैं वाइजेग में और सेमीफाइनल हम खेल रहे हैं मुंबई हीरोज के साथ।’’

इस वीडियो के आखिर में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली अपने फैंस से आशीर्वाद मांगते हुए कहते हैं कि, ‘’आप सब हमें आशीर्वाद दे और हमारे इस सेमीफाइनल मैच को जीतने की प्रार्थना करें, इसके अलावा इस मैच को यूट्यूब और जीबाइस्कोप पर जरूर देखें। आप के आशीवार्द से हमारी टीम भोजपुरी दबंग, दबंगो की तरह खेले इसकी दुआ करें।’’ फिर निरहुआ ने आखिर में वीडियो को अंत करते हुए  अपनी टीम के साथ कहा जय महाकाल। इसके अलावा उनकी पूरी टीम ने भी जय महाकाल के हुंकार भरी।

बता दें कि,  CCL (सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग) 2023 फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रेटीज की लीग है। इस लीग में भारत की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के सेलीब्रेटीज इस लीग में अपनी-अपनी फिल्म इंडस्ट्री की टीम से खेलते हैं। इस लीग में ज्यादातर फिल्म एक्टर्स, सिंगर्स, डायरेक्टर्स और प्रोड्यसर्स हिस्सा लेते हैं। CCL (सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग) 2023  में आठ टीमें खेल रही हैं। 

बात करें, दिनेश लाल यादव की टीम भोजपुरी दबंग की तो इस टीम के कप्तान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मनोज तिवारी हैं। CCL (सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग) 2023 में भोजपुरी दंबग ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए यह टीम सेमी-फाइनल में पहुंची हैं। आज के सेमीफाइनल मैच में भोजपुरी दबंग पहले बल्लेबाजी कर रही है, अब देखते हैं कि सेमीफाइनल में भोजपुरी दबंग जीतती है या मुंबई हीरोज।

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan इस फिल्म से पहली बार निभायेंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार

Latest Posts

ये भी पढ़ें