Bhojpuri Song: बबली गर्ल ऋतु सिंह का गाना COCO COLA रिलीज के साथ हुआ वायरल, दर्शकों ने कहा भोजपुरी की रस्मिका मंदाना

इस गाने में ऋतु सिंह एक अगल स्‍वैग वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। गाना काफी मनोरंजक है और यह ऋतु के फैंस को भी खूब पसंद आ रही है।

Bhojpuri Song COCO COLA: भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री (Bhojopuri Film Industry) की बबली गर्ल ऋतु सिंह (Ritu Singh) का जलवा आज एक बार फिर से उनके नए रिलीज गाने में देखने को मिल रहा है। यह गाना COCO COLA है, जिसे अंकुश राजा और शिल्‍पी राज ने गाया है। इस गाने में ऋतु सिंह एक अगल स्‍वैग वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। गाना काफी मनोरंजक है और यह ऋतु के फैंस को भी खूब पसंद आ रही है।

ऐसे में ऋतु सिंह ने गाना COCO COLA का क्लिप अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके बाद उनके फैंस ने उन्‍हें खूब सराहा और उन्‍हें नेशनल क्रश के खिताब से मशहूर साउथ की एक्‍ट्रेस रस्मिका मंदाना के तर्ज पर भोजपुरी की रस्मिका मंदाना बता दिया।

ये भी पढ़ें: Neelu Shankar Singh Movie: एक्ट्रेस नीलू शंकर सिंह बनेगी दीपक दिलदार प्रेमिका, एक साथ करने जा रहे है बड़ा धमाका

वहीं, बबली गर्ल ऋतु सिंह अपने इस गाने को लेकर बेहद खुश हैं। उन्‍होंने कहा कि यह गाना बेहद कूल है। इसमें काम करके मजा आया और यह लोगों को पसंद आ रहा है। मैं सबों से अपील करूंगी कि आप हमें इतना प्‍यार और दुलार दीजिए कि मेरा यह गाना जल्‍दी है मिलियन क्‍लब में शामिल हो जाए। इसके लिए आप खुद भी सुनिए और शेयर करिये।

आपको बता दें कि COCO COLA इससे पहले बॉलीवुड में कृति शनन लेकर आईं थी और अब ऋतु सिंह इस गाने से धमाल मचा रही हैं। यह गाना सुजय म्‍यूजिक से रिलीज हुआ है। डीओपी साहिल अंसारी और संतोष है। कोरियोग्राफर लकी है। निर्माता सुभम सिंह हैं।

ये भी पढ़ें: Arvind Akela Kallu Song: यामिनी सिंह की ‘कारी कारी अँखिया’ पर दीवाने हो गए अरविन्द अकेला कल्लू

ताज़ा ख़बरें