Arvind Akela Kallu Song: यामिनी सिंह की ‘कारी कारी अँखिया’ पर दीवाने हो गए अरविन्द अकेला कल्लू

भोजपुरी फिल्मो के युवा स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की फिल्म 'विजेता' का नया रोमेंटिक गाना रिलीज़ किया गया

Arvind Akela Kallu-Yamini Singh Song: वर्ल्डवाइड चैनल एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत युवा दिलों की धड़कन सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म विजेता का रोमांटिक गाना “कारी कारी अँखिया” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह रोमांटिक अंदाज नाचते गाते नजर आ रहे हैं। उनकी युगलबंदी बहुत ही मनमोहक है। गाने के फिल्मांकन में झील, फुलवारी और हरी भरी वादियां आदि बहुत ही मनोरम दृश्य दिख रहा है। इस गाने को गाया है अरविन्द अकेला कल्लू और हनी बी ने।

इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू रोमांटिक भूमिका में हैं। उनके साथ यामिनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी है। इस फिल्म में सिनेतारिका कनक पांडेय भी जलवा बिखेरने वाली हैं। फ़िल्म का ट्रेलर भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर किया गया है, जोकि कमाल का है, भरपूर एक्शन, रोमांस, इमोशन और ड्रामा है इस फ़िल्म में। फ़िल्म की कहानी और इसका फिल्माकंन बेहद स्तरीय लग रहा है।

पराग पाटिल स्टाइल के इस सिनेमा की स्टोरी स्पोर्ट्स ड्रामा पर बेस्ड है। भोजपुरी में खेल पर आधारित फिल्में बहुत कम ही बनती हैं और यह फ़िल्म तो दर्शकों के रौंगटे खड़े कर देने वाली है। अरविन्द अकेला कल्लू ने अपनी परफॉर्मेंस से बता दिया है कि पूरी पिक्चर कितनी धांसू होने वाली है। ट्रेलर में अरविन्द अकेला कल्लू के अलावा अवधेश मिश्रा, देव सिंह, कनक पाण्डेय ने भी अपनी गजब अदाकारी सिद्ध की है।

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार गीतकार श्याम देहाती व आजाद सिंह हैं। ईपी इमरोज़ अख्तर मुन्ना हैं। फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, कोरियोग्राफर राम देवन, आर्यन और पराग पाटिल हैं।

ये भी पढ़े: Neelu Shankar Singh Movie: एक्ट्रेस नीलू शंकर सिंह बनेगी दीपक दिलदार प्रेमिका, एक साथ करने जा रहे है बड़ा धमाका

ताज़ा ख़बरें