Ritesh Pandey Song: सुपरस्टार सिंगर और एक्टर रितेश पांडे ने ‘बरतिया नेवान करिहे’ में महिमा सिंह संग उड़ाया गर्दा, गाने ने मचाया धमाल

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया गाना रिलीज़ किया गया है। इस गाने में उनके साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज़ दी है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है

Ritesh Pandey-Mahima Singh New Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे हाल ही में पिता बने हैं। पिता बनने के बाद अब रितेश पांडे का पहला म्यूजिक वीडियो ‘बरतिया नेवान करिहे’ का वीडियो रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में रितेश के संग एक्ट्रेस महिमा सिंह नजर आ रही हैं, जो मराठी मुल्गी बन जोरदार ठुमके लगा रही हैं और एक्टर भी उन्हें बंदूक की नोक पर नचा रहे हैं। एनर्जी से भरे एस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी गाना ‘बरतिया नेवान करिहे’ के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि उसमें शादी का माहौल है और एक्ट्रेस महिमा सिंह इसमें एक बतौर डांसर शिरकत की है। उनके साथ रितेश पांडे भी हैं। मगर वो बराती होते हैं और डांसर बनी महिमा सिंह के साथ गर्दा उड़ा रहे हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

इस गाने के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस मराठी मु्ल्गी के अवतार में नजर आ रही हैं और बंदूक की नोक पर दबंगई के साथ उन्हें नचा रहे हैं और खुद भी जमकर ठुमके लगा रहे हैं। दोनों ही एक्टर्स के बीच इसमें शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। साथ ही इनके डांस स्टेप्स भी कमाल के हैं। हमेशा की तरह ही महिमा ने इस गाने में भी अपने अदाएं और एक्सप्रेशंस खुलकर दिखाई हैं। मराठी स्टाइल में साड़ी पहन एक्ट्रेस जँच रही हैं। गाने में दोनों की नोकझोक को काफी पसंद किया जा रहा है।

अगर गाना ‘बरतिया नेवान करिहे’ के मेकिंग वीडियो की बात की जाए तो इसे सिंगर रितेश पांडे और शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज में गाया है। दोनों ही स्टार्स की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है, जिससे इनका साथ आने का फायदा वीडियो को मिल रहा है। इसके लिरिक्स रजनीश चौबे ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत हैं। वीडियो का डायरेक्शन रवि पंडित ने किया है।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Video: काफी समय बाद मधु शर्मा के साथ फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ में नजर आएँगे खेसारी लाल, लाइव आकर जताई ख़ुशी

ताज़ा ख़बरें