Arvind Akela Kallu का गाना ‘जिए ना देबू का ए पतरको 2.0′ इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल

अरविन्द अकेला कल्लू और पॉपुलर सिंगर खुशबू तिवारी (Khushboo Tiwari) की बतौर सिंगर हिट जोड़ी एक बार फिर कमाल कर रही है।

Arvind Akela Kallu Song Jiye Na Debu Ka Ae Patarko 2.0: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के चहेते सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू के गाने (Arvind Akela Kallu Songs) इन दिनों खूब धूम मचा रहे हैं। यूजर्स को उनके गाने काफी पसंद आते हैं। इसी कड़ी में अरविन्द अकेला कल्लू और पॉपुलर सिंगर खुशबू तिवारी (Khushboo Tiwari) की बतौर सिंगर हिट जोड़ी एक बार फिर कमाल कर रही है। उनका गाना ‘जिए ना देबू का ए पतरको 2.0’ (Jiye Na Debu Ka Ae Patarko 2.0) आज यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया है। कल्लू के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। सॉन्ग सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

बता दें ये अरविन्द अकेला (Arvind Akela Kallu) के ही ब्लॉकबस्टर गाने ‘जिए ना देबू का ए पतरको’ (Jiye Na Debu Ka Ae Patarko 2.0) का सेकंड वर्जन है। आपको बता दें कि इसके पहले वर्जन को अब तक 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं ऐसे में ये उम्मीद है कि ये नया वर्जन भी बड़ा रिकॉर्ड बनाएगा।

यूजर्स से मिल रहे प्यार को देखकर लग रहा है कि गाने का सेकंड पार्ट भी ब्लॉकबस्टर साबित होगा। गाने को अलग अंदाज में शूट कर पार्टी सॉन्ग का फील दिया है। गाने को कल्लू और खुशबू तिवारी (केटी) ने बहुत ही खूबसूरती से गाया है और इसे आर आर पंकज ने लिखा है। बता दें आर्या शर्मा ने इसका म्यूजिक बनाया है। इसके वीडियो डायरेक्टर विभांशु तिवारी हैं और डीओपी योगेश सिंह। गाने को लकी विश्वकर्मा ने कोरियोग्राफ किया है।

ये भी पढ़े: ख़ेसारी लाल की फ़िल्मो से लेकर आम्रपाली के कोरोना पॉजिटिव तक, सबके बारे में कृष्ण कुमार ने कह दी खास बातें

Arvind Akela Kallu Song Jiye Na Debu Ka Ae Patarko 2.0

म्यूजिक वीडियो में अरविन्द कल्लू (Arvind Akela Kallu) के साथ यामिनी सिंह और आयशा कश्यप “अप्सरा” ने धमाल परफॉर्मेंस दिया है। कल्लू भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टार हैं, जिनकी फिल्में और गाने यूजर्स खूब पसन्द करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग का पता इसी से चल जाता है कि कल्लू के वीडियो रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं।

ताज़ा ख़बरें