Antra Singh Priyanka ने Pawan Singh को इनडायरेक्टली बोला कुत्ता और फालतू टाइप व्यक्ति

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने भजोपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के लिए कुछ विवादित शब्द बोल दिए हैं।

Antra Singh Priyanka Indirectly Called Pawan Singh A Dog: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने सुपरस्टार पवन सिंह को इनडायरेक्टली काफी खरी-खोटी बाते सुना दी हैं। अंतरा सिंह प्रियंका ने पवन सिंह को इनडायरेक्टली कुत्ता बोल दिया है। अंतरा ने पवन सिंह के लिए कुत्ता शब्द के अलावा भी कई विवादित शब्दों का प्रयोग किया है। 

अंतरा सिंह प्रियंका ने हाल ही में अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए  इनडायरेक्टली पवन सिंह पर तंज कसते हुए लिखा कि, ‘’आप तमाम कम्पनी ऑनर्स,सिंगर्स, तथा राइटर लोगों से करबद्ध निवेदन है कि मेरी आवाज को बगैर मेरी सहमती के किसी भी कुत्ता बिल्ली टाइप के तथा आलतू फालतू लोगों के साथ जोड़कर मेरी छवि को धूमिल ना करें! ये आपलोगों से  निवेदन और विनती है।’’ अंतरा ने इस पोस्ट के साथ पवन सिंह के एक सॉन्ग ‘सुन मेरी लॉलीपॉप’ का पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में पवन सिहं के साथ अंतरा सिंह प्रियंका का नाम भी लिखा है। पोस्टर अपनी तस्वीर और नाम को देखकर ही अंतरा भड़क गई हैं और उन्होंने इसीलिए पवन सिंह को पर इनडायरेक्टली तंज कसा है। हालांकि, पवन सिंह ने अभी तक सिंगर की इस पोस्ट पर किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

आप तमाम कम्पनी ऑनर्स,सिंगर्स, तथा राइटर लोगों से करबद्ध निवेदन है कि मेरी आवाज को बगैर मेरी सहमती के किसी भी कुत्ता…

Posted by Antra Singh Priyanka on Sunday, December 3, 2023

पवन सिंह ने तो अंतरा को अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन पवन सिंह के फैंस अंतरा के इन शब्दों जरूर गुस्सा हो गए और अभिनेत्री की इस पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे है। एक फैन ने अंतरा की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’औकात मत भूलो भोजपुरी किंग से पंगा लेना पड़ेगा भारी पावर स्टार पवन भैया जिंदाबाद।’’ वहीं एक दूसरे फैंस ने भी अंतरा को लताड़ते हुए लिखा कि, ‘’इताना दिन नहीं गिरा है के पवन सिंह तुम्हारे साथ गाना गायेंगे।’’ इसके अलावा एक और फैन ने सिंगर को ऐसी पोस्ट न साझा करने की सलाह देते हुए लिखा  कि, ‘’आप ऐसे कैसे बोल सकती हैं आपको माफी मांगनी होगी अंतरा सिंह प्रियंका।’’

ये भी पढ़ें: Rani Chatterjee ने Jyoti Singh के Akshara Singh के प्रेग्नेंट होने वाले बयान पर कहा, ऐसी चीजें पब्लिक में नहीं आनी चाहिए

ताज़ा ख़बरें