Amrapali and Khesari Hot Bhojpuri Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती हैं। हालही में इस जोड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों मस्ती के मूड में नजर आरहे हैं।
भोजपुरी जगत की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अक्सर अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती है। भोजपुरी फिल्मों की क्वीन आम्रपाली दुबे को यूट्यूब क्वीन(Youtube Queen) भी कहा जाता हैं, क्योंकि यूट्यूब पर उनके गाने को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलता है। हालही में खेसारी और आम्रपाली का एक वीडियो यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो में खेसारी और आम्रपाली भोजपुरी गाना ‘मरद अभी बच्चा बा'(Marad Abhi Baccha Ba) पर जबरजस्त डांस मूव्स करते हुए नजर आ रहे हैं। अब ये तो सबको पता है अभिनेत्री अच्छी एक्टिंग से साथ-साथ डांस भी बहुत जबरजस्त करती है। इनको इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा दिनेश लाल यादव के साथ काम करते देखा जाता है क्युकी भोजपुरी इंडस्ट्री की ये जोड़ी ऐसी है जिसे भोजपुरी दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिलता है। इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 183 मिलियन से भी अधिक लोग अपना प्यार दे चुके है।
यहाँ देखे आम्रपाली डांस वीडियो:
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक है। जिन्हें बहुत सफलता हासिल हुयी है। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में अब तक लग भाग सभी अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी है। आएदिन इनका अलग-अलग गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा देता है। आने वाले दिनों में आम्रपाली को कई नए प्रोजेक्ट्स में काम करते देखा जाएगा जिसे फिलहाल लॉकडाउन की वजह से रोक दिया गया है। आम्रपाली को अपनी बोल्ड अदाओं के लिए भी जाना जाता हैं।