Akshara Singh Bhojpuri Hit Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सदियों से दर्शकों का दिल जीतते आ रही है। एक्ट्रेस इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक है। हालही में एक्ट्रेस का एक नया गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस का एक नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) ‘हजारो लोगवा घुमे हमरा ही पीछे’ (Hajaro Logwa Ghume Hamra Piche Piche) को यूट्यूब पर जारी किया गया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह का हॉट डांस मूव्स कर रही हैं। उनका ग्लैसरस अंदाज दर्शकों को दीवाना बना रहा है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद ही गाया है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक घुंघरू जी ने दिया है।
भोजपुरी फिल्मों की दिलकश अदाकारा अक्षरा सिंह के गानों को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में दर्शकों को उनके नए गानों का यूट्यूब पर बेसब्री से साथ इंतजार होता है। इसी कड़ी में उनका यह वायरल वीडियो ‘हजारो लोगवा घुमे हमरा ही पीछे’ दर्शकों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर कुछ ही घंटो में 40 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चूका है।
अक्षरा सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जाता है। एक्ट्रेस की जोड़ी पवन सिंह से साथ ज्यादा पसंद की जाती है। अक्षरा इंडस्ट्री के सभी एक्टर्स के साथ काम कर चुकी है। एक्ट्रेस ने अब तक 100 से ज्यादा फिल्मो में काम कर चुकी है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। आएदिन अक्षरा इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है जिस पर फैंस के खूब सारे लाइक्स और कमेंट करते है।
अक्षरा सिंह सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। हालही में एक्ट्रेस ने अनुभव सिन्हा का जमकर विरोध करते नजर आई थी। दरअसल हुआ ये था, बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने रवि किशन पर निशाना साधते हुए पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आड़े हाथों लिया है। एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने अनुभव सिन्हा के भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘नंगा नाच’ वाले बयान पर उन्हें जमकर लताड़ लगाई थी।