Pushpa 2 The Rule के टीजर रिलीज की अफवाह के बीच Madame Tussauds में Allu Arjun के वैक्स की प्रतिमा का हुआ अनावरण

अल्लू अर्जुन के फैन्स और पुष्पा 2 द रूल का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए दो दो अच्छी खबरें हैं। पहला दुबई के मैडम तुसाद में एक्टर की प्रतिमा लगी है और दूसरा पार्ट 2 के टीजर की रिलीज के डेट की घोषणा हो गई है

Allu Arjun Unveils Madame Tussauds Statue and Pushpa 2: The Rule Teaser: साुथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैन्स और खुद एक्टर के लिए आज का दिन काफी व्यस्तम दिनों में एक रहा है। जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के मेन स्ट्रीम एक्टरों के बाद अब मैडम तुसाद में अभिनेता अल्लू अर्जुन की वैक्स की प्रतिमा का अनावरण हो गया है। फैन्स अब दुबई के मैडम तुसाद में जाकर अपने चहेते स्टार की प्रतिमा के साथ सेल्फी ले सकते हैं। वैक्स की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर खुद अल्लू अर्जुन वहां मौजूद रहे और एक्टर वैक्स की प्रतिमा जैसे कपड़े में ही नजर आए, तो दोनों को पहचानना मुश्किल लग रहा था।

दुबई के मैडम तुसाद में जैसे ही अल्लू अर्जुन की प्रतिमा का अनावरण हुआ,असली और नकली वाले एक्टर की पहचान कर मुश्किल था। एक्टर की बेटी अपने पापा की प्रतिमा देखकर काफी उत्साहित नजर आ रही थी और वो वैक्स की प्रतिमा को पुष्पा स्टाइल में सलामी देती नजर आई। खुद एक्टर की प्रतिमा की स्टाइल भी पुष्पा फिल्म के झुकेगा नहीं साला की स्टाइल में है। वहां मौजूद अल्लू अर्जुन ने भी उसी अंदाज़ में पोज दिया। बेटी और खुद अल्लू अर्जुन का ये स्वैग सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया है। नीचे लिंक में आप भी देख सकते हैं कि कैसे अल्लू अर्जुन और उनकी बेटी इस लम्हे को एंज्वॉय कर रहे थे।

इंटरटेनमेंट सोशल मीडिया हैंडल सैकनिल्क की खबरों की माने तो अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा का अगला इंस्टालमेंट पुष्पा 2 द रूल का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म रिलीज की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस फिल्म के टीजर व ट्रेलर रिलीज व फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अब तेजी से चल रहा है। इस फिल्म से जुड़ा हर अभिनेता इसकी रिलीज को लेकर अभी से एक्साइटेड है।

फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना लीड में होगी जबकि पुलिस अधिकारी के तौर पर फहाद फासिल का धमाल फिर से देखने को मिलेगा। देखते हैं इस फिल्म का टीजर कैसे रहता है। इससे पहले रिलीज पहला लुक लोगों को बहुत पसंद आया था।

ये भी पढ़े: जब Madhuri को अपने पति के करीब देख भड़क गई थी Anil Kapoor की पत्नी, सेट पर हुआ था हंगामा!

ताज़ा ख़बरें