Indian Idol 12 के मेकर्स का बड़ा फैसला, शो के पूरी टीम को लंबी छुट्टी पर भेजा गया घर, जानें क्या है वजह?

इसी बीच अब टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो (Singing Reality Show) इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) भी इन्हीं शोज में शामिल है।

Indian Idol 12 Makers Big Decision: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) का खतरा अभी तक जारी है। बस यही कारण है कि अब तक महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगा हुआ हैं। जिसमे लोगों को बिना जरूरी काम के बाहर आना सख्त मनाई हैं। लॉकडाउन का असर आम लोगों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री पर भी पड़ा हैं।

जिसके बाद कई सारी फिल्में और शोज की शूटिंग रोक दी गई हैं। वही कई शोज पर लॉकडाउन की मार भी देखने को मिल रही हैं। कई शोज अब बंद होने की नौबत पर भी आ गया है। तो कई लोकेशन चेंज कर शूटिंग करने पर मजबूर हैं। इसी बीच अब टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो (Singing Reality Show) इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) भी इन्हीं शोज में शामिल है।

ये भी पढ़े: Salman Khan ने KRK के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि केस, लगाया फिल्म ‘राधे’ की छवि खराब करने का आरोप

लॉकडाउन के चलते इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मेकर्स ने पूरी टीम के साथ दमन में शूटिंग की। इसके लिए पूरी टीम को मुंबई से दमन शिफ्ट किया गया। ऐसे में दमन में शो के मेकर्स ने पूरे एक महीने के बैकअप के तौर एपिसोड्स की शूटिंग पूरी कर ली है। शूट पूरा होने के बाद टीम मुंबई लौट आई है। एडवांस में शूटिंग पूरी होने के कारण शो के मेकर्स ने पूरी टीम को एक ब्रेक दे दिया है। अब मुंबई में शूटिंग शुरू होने के बाद ही शो की भी शूटिंग शुरू होगी।

आदित्य नारायण ने साझा की जानकारी

इसकी जानकारी इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण ने दी है, जो बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘दमन में हमारी टीम 4 दिन में कुल 8 एपिसोड शूट करती थी। हमारे पास एक महीने तक का पूरा कंटेंट है। हम महाराष्ट्र सरकार के अनलॉक का इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि मुंबई में रहना ही ठीक है। ‘

बता दें कि इंडियन आइडल 12 में फिलहाल 9 सिंगर्स बचे हैं। इनमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सवाई भाट, आशीष कुलकर्णी, मोहम्मद दानिश, सायली काबंले, निहाल तारो, शनमुख प्रिया और अंजलि गायकवाड़ शामिल हैं। इस समय शो में पावर प्ले नियम चल रहा है। इसकी वजह से बीते कई हफ्तों से शो में कोई भी कंटेस्टेंट शो से एलिमिनेट नहीं हुआ है।

ये भी पढ़े: संगीतकार Vayu का नया गाना ‘Tohfa’ हुआ रिलीज़, दिखा प्यार और दोस्ती का एक खूबसूरत सौगात

ताज़ा ख़बरें