आखिर क्यों टूट गयी थी Nadeem-Shravan की जोड़ी?

जानिये कैसे एक हत्याकांड ने नदीम और श्रवण की बेमिसाल जोड़ी को हमेशा के लिए तोड़ दिया था|

90s का समय एक बेहद खूबसूरत समय था | और इस समय को और खूबसूरत बनाया था नदीम-श्रवण (Nadeem-Shravan) की शानदार जोड़ी ने | नदीम और श्रवण 90s के समय में काफी पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर डुओ रहे जिन्होंने मिलकर कई सुपर हिट गाने दिए | ये जोड़ी बॉलीवुड के दीवानों के बीच काफी फेमस थी और आज तक भी लोग इनके काम को याद करते हैं और इनके दिए गानों को एन्जॉय करते हैं |


इतने साल एक साथ काम करने के बाद एक दिन इनकी जोड़ी टूट गयी | और आखिर ऐसा क्या हुआ था की नदीम और श्रवण की अटूट जोड़ी को टूटना पड़ा |
ये बात है तबकी जब टी-सीरीज के ओनर गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) की मुंबई में हत्या कर दी गयी थी | और उनकी हत्या की साज़िश का आरोप लगा था नदीम सैफी (Nadeem Saifi) पर | इस आरोप के बाद नदीम को देश छोड़कर लंदन में बसना पड़ा | हालाँकि साल 2002 में सबूत नहीं मिलने के कारण अदालत ने इस मामले को रद्द कर दिया था। लेकिन नदीम पर गिरफ्तारी का वारंट वापस नहीं लिया गया। इसके बाद नदीम दुबई शिफ्ट हो गए और परफ्यूम का बिज़नेस शुरू किया |


इसके बाद श्रवण राठोड (Shravan Rathod) की भी म्यूजिक से चिलचस्पी हट गयी और उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने बेटों संजीव-दर्शन के करियर पर लगा दिया | २२ अप्रैल २०२१ को श्रवण राठोड का Covid-19 के कारण निधन हो गया और नदीम श्रवण की बेमिसाल जोड़ी का अंत भी |

ताज़ा ख़बरें