Breaking! अभिनेता राजकुमार राव अब बनेंगे रतन टाटा, जानिये क्या है पूरी बात

भारतीय उद्योगपति रतन टाटा के परिवार के 200 साल पुराने इतिहास को वेब सीरीज के जरिये दिखाया जायेगा। अभिनेता राजकुम्मर राव निभा सकते है मुख्य भूमिका।

Rajkummar Rao As Ratan Tata: भारतीय उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को देश का बच्चा-बच्चा जानता है। पर रतन टाटा और उनके परिवार के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन अब जल्द ही टाटा परिवार के 200 साल पुराने इतिहास को सबके सामने लाया जाएगा। हाल ही में खबर सामने आई है कि रतन टाटा की जिंदगी और उनके परिवार के इतिहास पर एक वेब सीरीज बनाया जाएगा। इतना ही नहीं खबरें तो यहां तक है कि इस वेब सीरीज में रतन टाटा की भूमिका निभाएंगे अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao)।

बिजनेस से जुड़ी कहानियों को स्क्रीन पर दर्शाने में माहिर ऑलमाइटी मोशन पिक्चर (Almighty Motion Picture) नाम का प्रोडक्शन हाउस, इस वेब सीरीज की तैयारी शुरू कर चुका है। रतन टाटा के बिजनेस और उनकी निजी जिंदगी की सारी जानकारी इस वेब सीरीज के जरिए लोगों तक पहुंचाई जाएगी। बताया जा रहा है कि ऑलमाइटी मोशन पिक्चर ने टाटा परिवार पर लिखे किताब के कॉपीराइट को खरीद लिया है। इस किताब को बेहद सीनियर जर्नलिस्ट्स गिरीश कुबेर (Girish Kuber) ने लिखी थी। जिसका नाम ‘द टाटा – हाउ द फैमिली बिल्ड ए बिजनेस एंड ए नेशन।

मीडिया रिपोर्ट की अगर हम माने तो रतन टाटा के परिवार पर बनने वाले इस वेब सीरीज को 8 सीजन में बांटा जाएगा। क्योंकि टाटा का 200 साल पुराने इतिहास बहुत ही बड़ा। और तो और आने वाले 5 से 6 महीनों में इस वेब सीरीज की शूटिंग को भी शुरू कर दिया जाएगा। इसी के साथ बताया जा रहा है कि अभिनेता राजकुमार राव रतन टाटा की भूमिका निभाएंगे इस वेब सीरीज में। पर रतन टाटा खुद एक स्टार हैं, तो उनके वेब सीरीज में अगर नया चेहरा भी होगा तो वह भी सुपरस्टार बन जाएगा। जैसे ‘स्कैम 1992’ (Scam 1992) से अभिनेता प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) रातों-रात स्टार बन गए थे। ठीक वैसे ही इस वेब सीरीज में काम करने वाला कलाकार पॉपुलर हो जाएगा।

यह भी पढ़े: Shocking! विक्की कैटरीना की शादी पर शहनाज ने उड़ाया सलमान खान का मजाक

बात अब राजकुमार राव की कर ले तो हाल ही में उन्होंने सुर्खियां बटोरी थी। अपनी बीवी द्वारा पोस्ट किए जाने वाले एक तस्वीर के चलते। और आज से कुछ ही दिनों पहले उनकी आगामी फिल्म ‘बधाई दो’ (Badhaai Do) का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसमें राजकुमार राव एक गे पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। और उसमें उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडणेकर (Bhumi Pednekar) नजर आएंगी।

यह भी पढ़े: Hrithik Roshan’s Mystery Girl: ऋतिक रोशन डिनर डेट पर मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामें आये नजर, तस्वीरें इंटरनेट पर हुई वायरल

ताज़ा ख़बरें