Shocking! पुष्पा में अल्लू अर्जुन ने की अनिल कपूर की नकल, जानिये पूरी बात

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म पुष्पा में की बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की नकल। अनिल कपूर का आया रिएक्शन। जानिये क्या है पूरी बात...

Allu Arjun Copied Anil Kapoor: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर लगा कॉपी का इल्जाम। बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की नकल उतारी है अल्लू अर्जुन ने। हाल ही में फिल्म पुष्पा (Pushpa: The Rise) रिलीज हुई है, जो सुपर हिट साबित हुई। इस फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी के साथ अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के स्टाइल की कल की जा रही है। इसी बीच एक ट्वीट सामने आ गया। जिसमें यूजर ने पहले अल्लू अर्जुन का वीडियो फिर अनिल कपूर (Anil Kapoor) का वीडियो शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन को बताया नकल करने वाला।

यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कितना भी मचक कर चल लो पुष्पा… मजनू भाई की बराबरी नहीं कर पाओगे।” इसी के साथ यूजर ने अनिल कपूर को टैग करते हुए मजनू भाई इस किंग भी लिख दिया। जिस ट्वीट को खुद अनिल कपूर ने री ट्वीट करते हुए लिखा, “थैंकयू सो मच ब्रदर।”

अंत में आप को बता दें कि साल 2007 में आइ बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम’ (Welcome) में अनिल कपूर ने मजनू भाई का किरदार निभाया था। जिसमें उनके चलने का अंदाज ठीक वैसा ही था, जैसा पुष्पा में अल्लू अर्जुन का है। अनिल के इस किरदार को बेहद पसंद किया गया था। और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), परेश रावल (Paresh Rawal), और नाना पाटेकर (Nana Patekar) जैसे कई दिग्गज कलाकार भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े: Urmila Matondkar Supports Shahrukh: शाहरुख़ के सपोर्ट में आयी उर्मिला मांतोडकर, कहा – थूकना नही दुआओं को फुँकना कहते हैं

ताज़ा ख़बरें