दिवंगत Sridevi की फिल्म English Vinglish चीन में इस दिन होगी रिलीज 

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है। यह फिल्म चीन में रिलीज हो रही है

Sridevi-English Vinglish-China: साल 2012 में आई दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ चीन में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को चीन के सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है। इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने दी। उन्होंने ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

तरण आदर्श ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा कि, ‘’इंग्लिश विंग्लिश चीन में रिलीज होगी… इंग्लिश विंग्लिश (2012)- जिसने 15 साल के अंतराल के बाद श्रीदेवी की बड़े पर्दे पर वापसी की। यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को चीन में रिलीज होगी।’’ बता दें कि, साल 2012 में आई इस फिल्म को गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित किया गया था।

इस फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में श्रीदेवी के अलावा आदिल हुसैन, मेहदी नेब्बू और प्रिया आनंद अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी। इस फिल्म से अभिनेत्री श्रीदेवी ने 15 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। 

इस फिल्म में श्रीदेवी ने शशि गोडबोले का किरदार निभाया था, जोकि एक मां और एंटरप्रेन्योर है। इस फिल्म में एक महिला की कहानी को दिखाया गया था, जिसमें उसका पति और उसके बच्चे महिला के अग्रेंजी ना बोल पाने पर मजाक उड़ाते हैं। लेकिन वह महिला इस बेइज्जती को सहन नहीं कर पाती है और फिर वे इंग्लिश सीखती हैं। इस फिल्म की कहानी को गौरी शिंदे ने लिखा था और खुद ही फिल्म को डायरेक्ट किया था।

‘इंग्लिश विंग्लिश’ का प्रीमियर 2012 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी हुआ था, जहां इसे पांच मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में अमिताभ बच्चन ने कैमियो किया था। फिल्म के तमिल वर्जन में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजित कुमार ने कैमियो किया था। इस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म टीवी पर भी काफी देखी गई थी।

बता दें कि अभिनेत्री श्रीदेवी का देहांत 24 फरवरी 2023 को  दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। अभिनेत्री ने इस दिन एक पार्टी में शिरकत ली थी। इस पार्टी में ही उनका देहांत हो गया था।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16 में खत्म हुआ Nimrit Kaur Ahluwalia का सफर, फैंस भड़के

ताज़ा ख़बरें