Shraddha Kapoor के भाई Siddhant Kapoor को इस गंभीर मांमले में पुलिस ने लिया हिरासत में

Siddhant Kapoor Drug Case - बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स केस के मामले में बंगलुरु पुलिस ने लिया हिरासत में। पार्टी में ड्रग्स लेने का हैं आरोप, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Siddhant Kapoor Drug Case : बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के बेटे और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के भाई सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) को ड्रग्स लेने के मामले में पुलिस हिरासत में लिया गया हैं | आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स केस में बंगलुरु में पुलिस हिरासत में ले लिया गया हैं | एक रिपोर्ट की माने तो ऐसा कहा जा रहा हैं कि सिद्धांत कपूर बंगलुरु के एमजी रोड स्तिथ होटल में पार्टी कर रहे थे और यहां इस दौरान वह सब ड्रग्स भी कंज्यूम कर रहे थे। 

वही बंगलुरु पुलिस ने यह छापा मारकर सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) समेत अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया हैं . आपको बता दे कि यह खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फ़ैल रही हैं। वही पुलिस ने 35 लोगों को हिरासत में लिया और जब इनका सैंपल भेजा तो 6 लोग ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि अभी तक यह बात साफ़ नहीं हो पाई हैं कि यह सभी ड्रग्स लेकर इस होटल में गए या होटल में जाकर इन्होंने ड्रग्स मंगवाया। 

बात करें अगर श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) के बारें में तो वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना किस्मत का सिक्का आजमा चुके हैं। हालाँकि उनका सिक्का चल नहीं पाया। सिद्धांत अपनी ही बहन श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘हसीना पार्कर’ में उनके साथ नजर आ चुके हैं। लेकिन वह कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाए। वही वह कई वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोस में भी काम कर चुके हैं। मगर यहां भी वह फ्लॉप ही साबित हुए हैं। सिद्धांत  कपूर से पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स का नाम भी जुड़ चूका हैं। आपको बता दे कि NCB ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों से पूछताछ की और आर्यन खान समेत कई को गिरफ्तार भी किया।

यह भी पढ़ें : ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant के आरोपों पर आया एक्स पति Ritesh का रिएक्शन, कहा – ‘राखी के खिलाफ लूंगा एक्शन!’

ताज़ा ख़बरें