Blockbuster फिल्म Kantara ने तोड़ा Yash की KGF 2 का रिकॉर्ड, कर्नाटक बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड

ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर कांतारा को हर लैंग्वेज में पसंद किया जा रहा है। दुनियाभर में इस कल्चरल मास्टरपीस को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वही अब इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

Kantara Become Most Viewed Film: ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की ब्लॉकबस्टर कांतारा को हर लैंग्वेज में पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म आए दिन एक नया रिकॉर्ड तोड़ रही है। ये फिल्म पिछले महीने 30 सितंबर को रिलीज हुई और लोगों का दिल जितने में कामयाब रही। दुनियाभर में इस कल्चरल मास्टरपीस को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वही अब इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस फिल्म ने रॉकींग स्टार यश की फिल्म KGF2 का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। फिल्म की कमाई ताबड़तोड़ बढ़ती जा रही है।

कांतारा बनी कन्नड़ इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म

ऋषभ शेट्टी की कांतारा (Kantara) एक कन्नड़ फिल्म है जिसे बाद में अन्य भाषाओं में रिलीज किया गया है। कांतारा चर्चित बैनर Homebale Films के निर्देशन में बनी है। फिल्म कांतारा इस बैनर तले बनने वाली इस साल की दूसरी फिल्म है। इससे पहले ये बैनर ब्लॉकबस्ट हिट फिल्म KGF2 का निर्देशन कर चुका है। अब इस बैनर की दूसरी फिन्म कांतारा भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। बता दे, इसी के साथ ही फिल्म कांतारा ने व्यूरशिप में भी नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस फिल्म ने KGF2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हाल ही में Homebale Films की ओर से एक ट्वीट सामने आया है। इस ट्वीट में लिखा है, ‘कांतारा कर्नाटक में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी है। हम आपके सपोर्ट से अभिभूत हैं।’ जानकारी के लिए बता दें कांतारा से पहले एक्टर यश की फिल्म KGF2 के नाम ये रिकॉर्ड था लेकिन कांतार को मिल रहे शानदार फुट फॉल ने उनके रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया है।

कांतारा ने विदेश में भी नया रिकॉर्ड बनाया है

फिल्म कांतारा विदेशी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के इतने दिनों के बाद भी छाई हुई है। इस फिल्म की विदेशों में कमाई जारी है। बता दें, रिपोर्ट्स के मुताबिक कांतारा ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस में 1 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। इस तरह से ये फिल्म यूएसए (खासकर नॉर्थ अमेरिका) में KGF2 के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी कन्नड फिल्म बन गई है। इस बात की जानकारी रमेश बाला ने ट्वीट कर शेयर की है। यानी फिल्म की कमाई से आप अंदाजा लगा सकते है कि फिल्म ने लोगों का दिल किस कदर जीत हैं।

ये भी पढ़ें: Ram Setu के लिए Akshay Kumar से लेकर Jacqueline Fernandez तक स्टारकास्ट ने वसूली मोटी रकम

ताज़ा ख़बरें