आसान नहीं था Priyanka Chopra का हॉलीवुड सफर, एक्ट्रेस को मिली थीं गैंग रेप की धमकियां

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished: A Memoir) को लेकर मीडिया की सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। अपनी इस किताब में प्रियंका ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

Priyanka Chopra’s Hollywood journey: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished: A Memoir) को लेकर मीडिया की सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। अपनी इस किताब में प्रियंका ने कई बड़े खुलासे किए हैं। प्रियंका ने अपनी किताब में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की कड़वी सच्चाई बताई है। प्रियंका ने बताया है कि उनका हॉलीवुड का सफर इतना आसान नहीं रहा।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की हाल ही में पब्लिश हुई किताब ‘अनफिनिश्ड’ में उनके स्टारडम के पीछ की संघर्ष की कहानी पता चलती है। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी की कहानी खुद कही है। प्रियंका ने बताया है कि कैसे उस समय की उनकी खुशी को लोगों के रिएक्शन ने तबाह कर दिया था।

ये भी पढ़े: Kangana Ranaut अब मनाली में पूरा करने जा रही है अपना सपना, टीम के साथ शेयर किया तस्वीर

Priyanka Chopra’s Hollywood journey was not easy

प्रियंका अपनी इस किताब में उन सभी घटनाओं का जिक्र किया है जब उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। ऐसी ही एक घटना का जिक्र उन्होंने किया है जब 2012 में उनका पहला गाना ‘इन माई सिटी’ रिलीज हुआ था। प्रियंका लिखती हैं ‘मेरा जोश बहुत जल्दी ठंडा पड़ गया। ढेर सारे रेसिस्ट नफरत वाले मेल और ट्वीट्स के बाद यूनाइटेड स्टेट्स के इतने बड़े प्लेटफार्म पर मेरे सिंगर डेब्यू का एक्साइटमेंट पूरी तरह से खत्म हो गया।

बता दें प्रियंका (Priyanka Chopra) की यह किताब काफी लोकप्रिय हो रही है और इसे न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर में भी जगह मिली है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस किताब में बॉलीवुड को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये किताब लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

ताज़ा ख़बरें