Malaika Arora ने Manish Malhotra की पार्टी में बिखेरा अपने हुस्न का जादू, वायरल हो रही है तस्वीरें

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर गुरुवार रात को एक पार्टी दी गई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। मलाइका अरोड़ा के लुक ने सभी की नज़रे अपने तरफ खींच ली हैं।

Maliaka Arora’s Beautiful Photos From Manish Malhotra Party: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मुन्नी यानी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का फैशन अंदाज अकसर सुर्खियों में रहता है। उनकी फैशन सेंस की हमेशा तारीफ की जाती है। मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट ग्लैमरस अंदाज भी उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर गुरुवार रात को एक पार्टी दी गई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), गौरी खान (Gauri Khan), अनन्या पांडे (Ananya Panday) और उनकी मम्मी भावना पांडे (Bhavna Panday) , महीप कपूर (Maheep Kapoor) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) भी इस पार्टी में मौजूद थीं। लेकिन सबकी निगाहें मलाइका अरोड़ा के फैशनेबल अंदाज पर टिकीं। ब्लैक ऑउटफिट में मलाइका का लुक वाकही कातिलाना था।

Manish Malhota Party Photos

आपको बता दे हालही में मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने एक पार्टी ऑर्गेनाइज की थी जिसमे मलाइका अरोड़ा काले (Malaika Arora Instagram) रंग की ग्लैमरस ड्रेस में नजर आईं। उनके अलावा अनन्या पांडेय (Ananya Panday) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) भी काली ड्रेस में नजर आई थीं। ब्लैक कलर का जादू खूब चला और मलाइका अरोड़ा की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। मलाइका की इन तस्वीरों पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

Malaika Arora Photos

मलाइका अरोड़ा (Malika Arora Photos) की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अक्सर अपने बोल्ड अवतार से और जिम लुक से फैन्स का दिल चुरा लेती हैं। मलाइका को इंस्टाग्राम पर 13.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज को भी शेयर करती हैं। जो सोशल पर खूब वायरल होते है।

मलाइका अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘मुन्नी बदनाम हुई’, ‘छैयां छैयां’ जैसे कई हिट गानों में नजर आ चुकी हैं. वह कई रियलिटी शो में जज भी हैं। यही नहीं, मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उनका म्यूजिक वीडियो ‘गुड़ नाल इश्क मीठा’ था।

ये भी पढ़े: Amazon Prime Video ने की 2021 के फेस्टिव लाइन-अप कि घोषणा; पेश करेंगे बेहतरीन इंडियन और इंटरनेशनल प्रोग्रॅम्स

ताज़ा ख़बरें