जानें कैसा रहा बिजनेसमैन से एक्टर बनने का Dulquer Salmaan का फ़िल्मी सफर

Dulquer Salmaan Biography : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्टर दुलकर सलमान अपनी फिल्म चुप : रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट से दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में जाने दुलकर सलमान के बारे में, पढ़ें पूरी खबर।

Dulquer Salmaan Biography : साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) आज किसी पहचान के मोहताज वैसे नहीं है। अपनी दमदार अदाकारी के चलते उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अब जल्द ही दुलकर सलमान बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के साथ फिल्म चुप : रिवेंज एंड ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge Of The Artist) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया इसके बाद लोग इसके सिनेमाघर में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले आज इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं, साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान के बारे में….

दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) मलयालम और तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं। दुलकर मलयालम इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे सुपरस्टार है जिन्हें मोस्ट डिजायरेबल मैन के लिस्ट में शामिल किया गया। 28 जुलाई 1986 कोच्चि में एक मिडिल क्लास फैमिली में दुलकर सलमान का जन्म हुआ। दुलकर को बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था। उनके पिता मैम्मूटी साउथ इंडस्ट्री के एक मशहूर एक्टर है। और इसी वजह से दुलकर बचपन से ही फिल्मों के सेट पर जाया करते थे। साल 2012 में ‘सेकंड शो ‘ फिल्म से दुलकर सलमान ने मलयालम इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद दुलकर सलमान बेहद ही कम समय में फिल्म उस्ताद होटल, एबीसीडी, बेंगलुरु डेज, ओ काढल कन्मनी, 100 डेज ऑफ लव से इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हो गए। दुलकर सलमान को अभी तक 4 बार फिल्म फेयर के बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इनकी बेहतरीन एक्टिंग के वजह से इन्हें आगे चलकर तमिल, तेलुगू, कन्नड़, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला और यहां भी उन्होंने अपने एक्टिंग का परचम लहराया। दुलकर सलमान एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि वह एक बेहतरीन सिंगर भी है।

एक्टर को कार्स का काफी शौक है। दुलकर सलमान के पास एक से एक महंगी कार है। एक्टर बनने के पहले दुलकर सलमान का खुद का ऑनलाइन पोर्टल था जहां वह कार्स की ट्रेडिंग होती थी। यही नहीं बल्कि एक्टर दुलकर सलमान मदरहुड नाम के हॉस्पिटल के डायरेक्टर भी है। दुलकर एक प्रोड्यूसर भी है और उन्होंने कई फिल्मों का प्रोड्यूस किया है। यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बता दे कि फिल्मों में आने से पहले दुलकर सलमान ने दुबई में बतौर बिजनेस मैनेजर काम भी किया था। फिर इसके बाद दुबई में उन्होंने अपना खुद का ऑनलाइन पोर्टल स्टार्ट किया और इस पर वह कार की ट्रेडिंग करने लगे।

गौरतलब है कि बिजनेस काफी अच्छा चल रहा था, मगर दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) के सिर पर एक्टिंग का भूत सवार था और इसलिए वह मुंबई आ गए थे। यह आकर उन्होंने 3 महीने के लिए एक्टिंग क्लास ज्वाइन किया। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फिर 2018 में दुलकर ने कारवां फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। यह दिल को छू लेने वाली फिल्म थी। इस फिल्म में दुलकर सलमान और दिवंगत एक्टर इरफान खान की कैमिस्ट्री देखने लायक थी। फिर साल 2019 में वह फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आए। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा मिलाजुला रिस्पांस मिला। वही अब वह सनी देओल की फिल्म चुप को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में उनके अलावा बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, पूजा भट्ट, श्रेया धनवंतरी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ें : मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंची Mouni Roy, हॉट तस्वीरों ने उड़ाए फैंस के होश

ताज़ा ख़बरें