Pashmina Roshan संग नए साल में Kartik Aaryan करेंगे सगाई, खबरों के बीच फ्रांस पहुंचे

Kartik Aaryan - Pashmina Roshan : कार्तिक आर्यन का नाम इन दिनों ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में इसी बीच कार्तिक आर्यन फ्रांस पहुंचे हैं। जानकारी के लिए बता दे इन दिनों पश्मीना रोशन भी फ्रांस में ही एंजॉय कर रही है। पढ़ें पूरी खबर।

Kartik Aaryan – Pashmina Roshan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने दमदार अदाकारी से हर किसी को इंप्रेस किया है। उनकी फिल्में हमेशा ऑडियंस को पसंद आती है। अपनी फिल्मों के अलावा कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालही में एक्टर ने अपनी शादी को लेकर भी खुलासा किया था। एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर सवाल कहा था कि, ‘अभी दो -तीन साल तक वह इसके बारे में नहीं सोचेंगे। वही बीते कई दिनों से कार्तिक आर्यन का नाम ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) के साथ जोड़ा जा रहा है। खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

वही अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के रिलेशनशिप को लेकर एक नई खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद उनके फैंस यकीनन खुश हो जाएंगे। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि उनकी यह तस्वीर फ्रांस की है। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में एक तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। वही कुछ दिनों पहले ही फ्रांस में अपने कजिन भाई ऋतिक रोशन के साथ पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) भी घूमने गई थी। इस दौरान उन्होंने भी फ्रांस से अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद अब फैंस बस यही कयास लगा रहे हैं कि यह दोनों यहां एक साथ गए थे और अगले साल यह दोनों सगाई भी कर सकते हैं । हालांकि अभी तक नाही कार्तिक आर्यन की तरफ से और ना ही पश्मीना रोशन की तरफ से खबरों पर कोई भी जानकारी सामने आई है।

पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) से पहले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) को डेट कर रहे थे, मगर फिर किन्ही कारणों के चलते इन दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। हालांकि इस दौरान भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई भी जानकारी शेयर नहीं की थी।

यह भी पढ़ें:Sushant Singh Rajput का हुआ था ‘मर्डर’ के खुलासे के बीच Rhea Chakraborty ने लिखा यह पोस्ट, कंफ्यूज हुए लोग

ताज़ा ख़बरें