कंगना रनौत मुंबई से रवाना हुई मनाली के लिए, शिवसेना सरकार पर लगाया ‘लोकतंत्र के चीरहरण’ का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana Ranaut) इन दिनों अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर बनी हुई है। एक्ट्रेस और शिवसेना लीडर (Shivsena Leader) संजय राउत (Sanjay Raut) के बीच लगातार बहसबाजी चालू है।

Kangana left for Manali from Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana Ranaut) इन दिनों अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर बनी हुई है। एक्ट्रेस और शिवसेना लीडर (Shivsena Leader) संजय राउत (Sanjay Raut) के बीच लगातार बहसबाजी चालू है। एक लंबे विवाद के बाद एक्ट्रेस 9 सितंबर को कई चुनौतियों के साथ मुंबई लौटी थी। उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत को मुंबई (Mumbai) आने की चुनौतीदी थी। लगभग 5 दिन मुंबई में बिताने के बाद आज मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। उनके साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) और उनका एक सहयोगी भी आया था। मुंबई से निकलने से पहले एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल (Maharashtra Governer) भगत सिंह कोशयारी (Bhagat Singh Koshyari) से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से बीएमसी विवाद में न्याय की अपील की। उन्होंने मुंबई से जाने के दौरान कहा कि उन्हें मुंबई से जाने पर दुख हो रहा है।

ये भी पढ़े: मुंबई में रिटायर्ड नेवी अधिकारी पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने दिया रिएक्शन, घटना को बताया शर्मनाक

कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा- “भारी दिल के साथ मुंबई से जा रही हूं, जिस तरह से मैं इन दिनों लगातार आतंकित थी और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले और गालियाँ पड़ीं, मेरे चारों ओर घातक हथियारों के साथ सतर्क सुरक्षा, कहना होगा कि यह पीओके के बराबर ही था.” इसी के साथ कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर कई आरोप लगाए है।

Kangana left for Manali from Mumbai

कंगना ने आगे ट्वीट में लिखा- ”जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमज़ोर समझ कर, बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं। एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं”.

बता दे, सुशांत सिंह केस में कंगना रनौत जमकर बयान दे रही है। एक्ट्रेस के मुंबई ऑफिस BMC द्वारा तोड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर खूब हड़कंप मची। उनके सपोर्ट में कई लोग नजर आ रहे है।

ताज़ा ख़बरें