Animal Release Date: रणबीर कपूर-अनिल कपूर स्टारर ‘एनिमल’ दशहरा 2022 को होगी रिलीज

इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर (Anil Kapoor), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और बॉबी देओल (Bobby Deol) जैसे स्टार्स भी जबरजस्त किरदार में नजर आएंगे।

Animal Release Date: कोरोना काल के लंबे समय अब बॉलीवुड इंडस्ट्री ने रफ़्तार पकड़ते हुए कई अपकमिंग फिल्मों का रिलीज डेट सामने ला दिया है। वही साल 2021 के पहले दिन ही यानी न्यू ईयर पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की नई फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का ऐलान हुआ था।

इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर (Anil Kapoor), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और बॉबी देओल (Bobby Deol) जैसे स्टार्स भी जबरजस्त किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के ऐलान के बाद से ही एक्टर के फैन इस मूवी (Animal Movie) के बारे में काफी कुछ जानने के लिए काफी एक्ससिटेड थे। फिल्म की रिलीज डेट को भी लेकर फैंस काफी बेताब थे। वही अब ख़ुशी की बात तो ये है अब फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

हालही में अनिल कपूर ने एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने ‘एनिमल’ की रिलीज डेट का खुलासा किया है। अनिल कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘एनिमल दशहरा 2022को आ रही है.’ इसके साथ ही उन्होंने मूवी के दूसरे स्टार्स को इस ट्वीट में टैग किया है। न्यू ईयर पर एनिमल के ऐलान के साथ ही एक ऑडियो एनिमेटेड वीडियो शेयर किया गया था। जिसमें बैकग्राउंड में रणबीर कपूर की आवाज सुनाई दे रही थी। मालूम हो कि यह एक फैमिली ड्रामा मूवी होगी। जिसमें ड्रामा से लेकर एक्शन तक सब कुछ देखने को मिलने वाला है।

ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan की होने जा रही है सर्जरी, खुद सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Animal Release Date

आपको बताते चले रणबीर कपूर को आखिरी बार साल 2018 में संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में देखा गया था। इस फिल्म के बाद से ही एक्टर के फैन उनकी अगली फिल्म के इंतजार में बैठे हैं। अपकमिंग मूवीज की बात करें तो रणबीर कपूर ‘ब्रम्हास्त्र’, ‘शमशेरा’ और एनिमल में नजर आएंगे। ब्रम्हास्त्र में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं।

ताज़ा ख़बरें