‘संघर्ष 2’ के सेट से सामने आया Khesari Lal Yadav और Meghashree का मजेदार वीडियो

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'संघर्ष 2' की शूटिंग इन दिनों गोरखपुर में रही है। इस फिल्म के शूटिंग से एक मजेदार वीडियो सामने आया है

Khesari Lal Yadav New Movie: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगे बजट की भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष 2’ का दूसरा शेड्यूल गोरखपुर में चल रहा है। जहां से फिल्म से जुड़े कई अपडेट हम पहले भी आप तक पहुंचा चुके हैं। अब गोरखपुर से सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के फैन पेज पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें खेसारी लाल यादव, साउथ इंडियन एक्ट्रेस मेघाश्री, निर्देशक पराग पाटिल और डीओपी आरआर प्रिंस नजर आ रहे हैं।

खेसारी वीडियो में पुलिस के यूनिफॉर्म नजर आ रहे हैं और उनके गले में डॉक्टर का सेटेस्कोप डाला हुआ है फिर इस सेटेस्कोप को पराग पाटिल अपने हाथ मे लेकर मेघाश्री का चेकअप करना शुरू कर देते हैं इस वीडियो में आरआर प्रिंस भी कुछ कह रहे हैं। वीडियो को संघर्ष 2 के सेट पर बनाया गया है। जो सोशल मीडिया में बढ़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर खेसारी के फैंस तरह तरह के कॉमेंट भी कर रहें हैं।

खैर आपको बता दें कि इस समय संघर्ष 2 (Khesari Lal Yadav New Movie) की शूटिंग गोरखपुर में चल रही है, इसके बाद फिल्में को दो और शेड्यूल है जिसकी लोकेशन के बारे में जल्द ही जानकारी खेसारी के फैंस के साथ साझा की जाएगी।

मल्टीस्टारर इस फिल्म में भोजपुरी फिल्म जगत से कई जानी-मानी हस्तिया शामिल है। फिल्म को लेकर चर्चाये काफी तेज है। फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में भी की गई है और अब गोरखपुर में की जा रही है। फिल्म के पहले पार्ट की सफलता के बाद अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी दर्शको में काफी क्रेज़ देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े: विनोद यादव का बड़ा बयान- नॉन सिंगरों की फिल्मे जल्दी नहीं बिकती, होती है बड़ी परेशानी

ताज़ा ख़बरें