दिवाली में रिलीज होगी Bhojpuri पावर स्टार Pawan Singh की फ़िल्म ‘Boss’

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की फ़िल्म इस दिवाली पर बिहार झारखंड में रिलीज होगी। ये जानकारी आज निर्माता प्रेम राय ने दी। उन्होंने बताया कि यह बेहद एक्शन कॉम्पेक्ट फ़िल्म होगी।

Pawan Singh Bhojpuri Movie Boss: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की फ़िल्म इस दिवाली (Diwali) पर बिहार झारखंड में रिलीज होगी। ये जानकारी आज निर्माता प्रेम राय ने दी। उन्होंने बताया कि यह बेहद एक्शन कॉम्पेक्ट फ़िल्म होगी। यह भोजपुरी के दर्शकों के लिए दिवाली का उपहार होगा। फ़िल्म बेहतरीन बनी है, जिसका इंतज़ार दर्शकों को बेसब्री से है। ऐसे में हमने फ़िल्म को दिवाली में रिलीज करने का फैसला लिया है।

फ़िल्म को लेकर निर्माता प्रेम राय (Prem Rai) ने कहा कि पवन सिंह (Pawan Singh Instagram) इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में टॉप पर हैं। हमारी फ़िल्म में उनका किरदार भी अद्भुत होने वाला है। उन्होंने कहा कि बॉस एक एक्शन फिल्म है। इसमें पवन सिंह का जलवा खूब देखने को मिलेगा। उनकी आवाज में शानदार गाने होंगे। दिल छू लेने वाले डायलॉग्स होंगे। कुल मिलाकर फ़िल्म मनोरंजन का धमाका होने वाला है।

फ़िल्म की प्रस्तुति निर्माण श्रेयस फिल्म्स प्रा. लि. से हो रही है। इसके सह निर्माता विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविंद चौबे हैं। संगीतकार ओम झा व छोटे बाबा हैं। गीतकार स्व श्याम देहाती, विनय निर्मल, सुमित सिंह चंद्रवंशी, फणीन्द्र राव, यादव राज और जाहिद अख्तर हैं।

फ़िल्म में पवन सिंह (Pawan Singh Movie Boss) के साथ अर्सिया, चांदनी सिंह, महेश मांजरेकर, साहिल सुधाकर, अमित शुक्ला, जसविंदर सिंह जस्सी, जय सिंह, कनक पांडेय, करण पांडेय, रागिनी राय, निरंजन चौबे, अजय सूर्यवंशी, प्रगति, संजय वर्मा, अभय राय, गौरव, संजय कोर्वे समेत कई प्रमुख कलाकार हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और संजय कोर्वे हैं।

ये भी पढ़े: Ritesh Pandey का सैड सांग ”डोली रोका हो कहार” छू रहा है लोगो का दिल

ताज़ा ख़बरें