Bhojpuri Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना ‘डोली पाती’ में दिखा गजब धमाल

भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। इस गाने में अक्षरा सिंह और पवन सिंह की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Akshara Singh Hot Video Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। इस गाने में अक्षरा सिंह और पवन सिंह की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस भोजपुरी गाने के बोल हैं ‘डोली पाती’ (Dolha Patti). वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो में पवन सिंह और अक्षरा सिंह साथ में गजब का डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के ‘डोली पाती’ गाने को अब तक 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग कितनी ज्यादा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह की जोड़ी शानदार लग रही है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फ़िल्में और गाने दिए हैं। इस रोमांटिंक सॉन्ग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Poonam Dubey का ये Glamorous लुक, उड़ा रहा है फैंस के होश !!

Akshara Singh Hot Video Song

इस गाने को पवन सिंह (Pawan Singh) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने मिलकर गाया है। इसके बोल विनय निर्मल (Vinay Nirmal) ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत छोटे बाबा (Chhote Baba) ने तैयार किया है।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म के अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) और अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की केमेस्ट्री एक जमाने में लोगों को बेहद पसंद आया करती थी। दोनों के ब्रेकअप के साथ ही इनकी जोड़ी अब कल की बात हो गई है। इस बीच अक्षरा ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि ब्रेकअप के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई। अक्षरा ने कहा था कि ब्रेकअप के बाद जब उन्होंने काम शुरू किया, तो उन्हें कई फोन करवाए गए। जान से मारने की धमकी दी गई। बड़े-बड़े निर्माताओं और निर्देशकों पर दबाव बनाकर उन्हें कई प्रोजेक्ट से बाहर निकाला गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

ताज़ा ख़बरें