Arvind Akela Kallu के नए गाने ‘मुअनी हो डाड के दरद से’ का वीडियो यूट्यूब पर उड़ा रहा है गर्दा, देखें VIDEO

अरविंद अकेला कल्लू का एक नया भोजपुरी सॉन्ग ‘मुअनी हो डाड के दरद से’ का वीडियो यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Kallu Bhojpuri Hit Video Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने भोजपुरी सिनेमा में बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अरविंद अकेला कल्लू की फ़िल्में और गाने दर्शक खूब पसंद करते हैं। इंटरनेट पर भी कल्लू के गाने धमाल मचा रहे हैं। आएदिन कल्लू (Arvind Akela Kallu Video Songs) के वीडियो सॉन्ग्स देखते ही देखते यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं। वहीं अब उनका एक नया भोजपुरी सॉन्ग ‘मुअनी हो डाड के दरद से’ का वीडियो यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। ‘मुअनी हो डाड के दरद से’ वीडियो को दर्शकों खूब सुन और देख रहे हैं।

वीडियो सॉन्ग ‘मुअनी हो डाड के दरद से’ (Muani Ho Dad Ke Dard Se) को अरविंद ( (Arvind Akela Kallu) ने अपनी आवाज में गाया है। वहीं उनका साथ दिया है शिल्पी राज ने। इस गाने को फिल्माया गया त्रिषाकर मधु पर है। गाने का संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को अब तक 27 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

ये भी पढ़े: Ritesh Pandey के जन्मदिन पर जानें कैसी रही इनकी करियर की शुरुवात !!

Kallu Bhojpuri Hit Video Song

सोशल मीडिया पर भी ये नया भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को दोनों की नोक झोक बेहद पसंद आ रही है। बता दें अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) की बचपन से इच्छा थी कि वह पवन सिंह के साथ फिल्मों में काम करें। वह ऐसा सोचते थे कि जैसे भोजपुरी फिल्मों में सारे सिंगर हीरो बनते हैं तो वह भी एक हीरो बनें और किस्मत ने उनका साथ भी दिया।

आपको बताते चले इन दिनों कल्लू अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। आने वाले समय में कल्लू अपनी कई फिल्मों के जरिए फैंस का दिल धड़काने वाले हैं। कल्लू के गाने खूब पसंद किए जाते हैं। कल्लू सोशल मीडिया पर भी बहुत बड़ी फैन फॉलोविंग एन्जॉय करते हैं।

ताज़ा ख़बरें