Khesari Lal Movie: एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल मचाएगी खेसारी लाल यादव और मणि भट्टाचार्य की रोमांटिक जोड़ी

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और बंगाली बाला मणि भट्टाचार्य इन दिनों फिल्म 'सन ऑफ बिहार' में एक साथ नजर आएँगे, इससे पहले भी यह जोड़ी धमाल मचा चुकी है

Khesari Lal Yadav-Mani Bhattacharya Movie: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और बंगाली बाला मिस्टी गर्ल मणि भट्टाचार्य लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से इन दिनों एक साथ दोबारा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब जँच रही है। इन दिनों सरसों के फूलों से अच्छादित हरे भरे खेतों व बसंती बहार के रोमांटिक मौसम में रोमांस का तड़का लगना तो लाजमी है। यह मौसम प्रेमी युगल को रोमांटिक बना देता है।

आपको बता दें कि यह रोमांस रीयल नहीं रील लाइफ का है। जी हां! जाने-माने फिल्म निर्देशक रवि सिन्हा के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म सन ऑफ बिहार में एक बार फिर खेसारी लाल यादव और मणि भट्टाचार्य एक साथ बतौर हीरो हीरोइन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और उनके बीच प्यार, मोहब्बत, रोमांस का सीन फिल्माया जा रहा है। जोकि बहुत ही दिलचस्प और ऑडिएंस के लिए फुल इंटरटेनमेंट पैकेज है।

गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा में खेसारीलाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाली बंगाली बाला मिस्टी गर्ल मणि भट्टाचार्य करोड़ों दिलों की धड़कन बन गई हैं। उनकी भोजपुरी फिल्मों और गानों में बला की खूबसूरती और मोहक अदाओं का हर कोई दीवाना बना हुआ है।

सुपर डुपर हिट फिल्म जिला चंपारण में खेसारी लाल यादव और मणि भट्टाचार्य की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई और इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया। उसके बाद जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ मणि भट्टाचार्य ने भोजपुरी फिल्म संघर्ष में नजर आईं। फिर पावर स्टार पवन सिंह के मणि भोजपुरी फिल्म वांटेड में अपने अदाओं का जादू चलाया। इस फिल्म का ब्लॉक बस्टर हिट गाना ‘पलंगिया सोने न दिया’ से मणि भट्टाचार्य ने करोड़ों दिलों की धड़कन बन गई हैं। तब से लेकर अब तक लगभग सभी भोजपुरी स्टार के साथ फिल्में कर रही हैं।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Movie: निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी भी लगाएगी मनोरंजन का तड़का, फिल्म ‘कलाकंद’ में एक साथ दिखेगी तिकड़ी

ताज़ा ख़बरें