Bawal Karenge Song: खेसारी लाल के साथ मिलकर अक्षरा सिंह ने फिर मचाया बवाल, जमकर खेली एक दूसरे ने एक साथ होली 

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने एक बार फिर अपने नए होली गाने 'बवाल करेंगे' से बवाल मचा दिया है। यह गाना रिलीज़ के साथ ही धमाल मचा रहा है

Khesari Lal-Akshara Singh Holi Song: भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अदाकारा अक्षरा सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग ‘बवाल करेंगे’ रिलीज़ किया गया है। गाने में खेसारी और अक्षरा सिंह की जोड़ी काफी धमाल मचा रही है। होली का यह खास गाना दोनों ने बेहद ही खूबसूरती से किया है। इस गाने में दोनों के डांस को खूब सराहा जा रहा है। 

अक्सर ही खेसारी लाल और अक्षरा सिंह की जोड़ी को दर्शको का ढेर सारा प्यार मिलता है। ऐसे में होली का गाना हो तो और भी ज्यादा लोग इस जोड़ी को पसंद करते है। खेसारी लाल और अक्षरा सिंह के इस गाने में कई दोनों ने इंडियन और वेस्टन दोनों लुक लिया है, जो काफी आकर्षित कर रहा है। 

अक्षरा सिंह के ऑफिसियल चैनल से इस गाने को रिलीज़ किया गया है। जो रिलीज़ के साथ ही ट्रेंड भी कर रहा है। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव इन दिनों कई गाने लेकर रहे है। पानी-पानी फिर ड्रीम में एंट्री के बाद अब बवाल करेंगे इस होली सॉन्ग के जरिये यह जोड़ी धमाल मचा रही है।  

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने अपने इस गाने के बारे में अपने सोशल मीडिया साइट के जरिये भी लोगो को गाने के बारे में बताया है। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी सुपरहिट जोड़ियों में से एक है और लोग इस जोड़ी को हमेशा ही एक साथ देखना चाहते है। और अब गानो में यह जोड़ी एक साथ नजर आ रही है तो दर्शको में गाने के बाद एक साथ फिल्म में भी देखने की इच्छा है।

अक्सर ही दोनों के एक साथ फिल्म करने की खबरे सामने आती रहती है लेकिन किसी न किसी कारणवश फिल्म की शूटिंग की शुरुवात नहीं हो पा रही, लेकिन कई निर्माता जल्द ही यह जोड़ी एक साथ बड़े परदे पर लेकर आएँगे।

ये भी पढ़े: Smart Jodi: रियलिटी शो ‘नच बलिये’ के बाद मोनालिसा और विक्रांत सिंह की जोड़ी ‘स्मार्ट जोड़ी’ में एक साथ आएगी नजर

ताज़ा ख़बरें